Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ:पीएम के कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा, 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण

    5 hours ago

    1

    0

    हरदोई के मल्लावां में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पीएम मोदी के लिए बन रहे मंच पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। पंडाल, सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी बैठने की व्यवस्था और आम जनता के लिए बनाए गए इंतजामों को देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने अधिकारियों से तैयारियों की प्रगति की जानकारी ली और कार्यक्रम को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस दौरान जिले के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया दरअसल, मल्लावां में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। यह एक्सप्रेसवे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से पूर्वी हिस्से के प्रयागराज तक फैला है। गंगा एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश के 12 जिलों को आपस में जोड़ने वाला एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इससे प्रदेश की कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। यह एक्सप्रेस-वे यात्रा समय को काफी कम कर देगा, जिससे मेरठ से प्रयागराज तक का सफर महज 6 से 8 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इस परियोजना से व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन पूरे प्रदेश के लिए विकास की नई दिशा तय करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पराग डेयरी में लगी आग:लोहे को काटते वक्त डीजल पाइप से भड़की आग: 1 घंटे में काबू; हूटर बजाती थार से पहुंचे लोग
    Next Article
    अद्रिजा और आरोही 10वीं में लखनऊ टॉप:92.90% बच्चे हुए पास, पिछले साल से 0.12% ज्यादा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment