Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई सहित तीन जिलों में 'संवाद सेतु'जल्द शुरू:विधायक -सांसद का फोन न उठाने वाले अधिकारियों पर कसेगा शिकंजा

    5 hours ago

    1

    0

    प्रदेश सरकार जनप्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों के बीच संवाद को मजबूत करने के लिए एक नई पहल करने जा रही है। 'संवाद सेतु' नामक यह ऐप हरदोई, गाजियाबाद और कन्नौज जनपदों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जाएगा। इस ऐप के माध्यम से यदि कोई अधिकारी किसी जनप्रतिनिधि के फोन कॉल को नजरअंदाज करता है, तो उसे भारी पड़ सकता है। यदि किसी जनप्रतिनिधि का फोन आने के 10 मिनट के भीतर अधिकारी कॉल बैक नहीं करता है, तो कमांड सेंटर द्वारा अलर्ट भेजा जाएगा। इसके बाद अधिकारी को तत्काल वापस कॉल कर बातचीत करनी अनिवार्य होगी। जनपद के प्रभारी मंत्री असीम अरुण की पहल पर प्रदेश सरकार ने इस योजना को शुरू करने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी मंत्री की पहल पर ही हरदोई, कन्नौज और गाजियाबाद को इस पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। सरकार का मानना है कि जनसमस्याओं के समाधान में देरी अक्सर संवाद की कमी के कारण होती है। यह ऐप जनप्रतिनिधियों और अफसरों के बीच सीधे संवाद की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा, जिससे जवाबदेही बढ़ेगी। यह सुविधा केवल सरकारी अधिकारियों के सीयूजी (क्लोज्ड यूजर ग्रुप) नंबरों पर ही लागू होगी। सरकार के इस कदम से अधिकारियों की जवाबदेही तय होने और जनता से जुड़े मामलों में तेजी आने की उम्मीद है। इस योजना की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 25 फरवरी से की जाएगी, जिससे जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई जा रही समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर पुलिस ने फर्जी डिग्री सिडिंकेट पकड़ा:14 यूनिवर्सिटी की 900 डिग्रियां बरामद, 1.50 लाख में B tech कराते थे
    Next Article
    हाथरस में सड़क हादसा, युवक की मौत:तीन दिन पहले हुई थी शादी, एक अन्य युवक गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment