Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में सड़क हादसा, युवक की मौत:तीन दिन पहले हुई थी शादी, एक अन्य युवक गंभीर घायल

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस में आज गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतक की पहचान वकील (22) पुत्र अली मोहम्मद के रूप में हुई है। बाइक पर उसके साथ गौरव (18) पुत्र दिनेश भी सवार था। दोनों मुरसान कोतवाली क्षेत्र के कोरना गांव के निवासी थे। हादसे के बाद दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने वकील को मृत घोषित कर दिया। गौरव की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वकील टू-व्हीलर मिस्त्री था और हाथरस में एक एजेंसी पर काम करता था। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। परिजनों में मचा कोहराम... घटना की सूचना मिलने पर बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा और कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी मातम छा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई सहित तीन जिलों में 'संवाद सेतु'जल्द शुरू:विधायक -सांसद का फोन न उठाने वाले अधिकारियों पर कसेगा शिकंजा
    Next Article
    Salim Khan Health Update: ब्रेन स्ट्रोक के बाद अब कैसी है सलीम खान की हालत? भाईजान की को-स्टार चित्रांगदा सिंह ने दिया अपडेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment