Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरवीर भारतीय का शिक्षा में सुधार को लेकर धरना जारी:NCERT बुक लागू करने, ड्रेस कोड बदलने की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज शहर में शिक्षा को 'लूट से मुक्त' कराने के अभियान के तहत समाजसेवी हरवीर भारतीय का गांधी मूर्ति पर धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। उनकी मुख्य मांगों में जिले के हर स्कूल में एनसीईआरटी (NCERT) की किताबें लागू करना, ड्रेस कोड को हर साल बदलने के बजाय 3 से 5 साल में बदलना और निजी प्रकाशकों की किताबों को अनिवार्य न करना शामिल है। हरवीर भारतीय ने बताया कि महंगी किताबें और महंगी स्कूल ड्रेस अभिभावकों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। वे अपने बच्चों की शिक्षा के खर्च से परेशान हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने यह धरना शुरू किया है। शुक्रवार को जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने धरना स्थल पर जाकर हरवीर भारतीय से मुलाकात की थी। अधिकारियों ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त करने का आग्रह किया। हालांकि, हरवीर भारतीय ने अपनी मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने की बात कही। उनके इस अभियान को अब शहर के लोगों के साथ-साथ राज्य महिला आयोग की सदस्य और कई सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दोहराया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक धरना जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 16 करोड़ से सोलर प्लांट लगाएगा नगर निगम:शासन ने जारी किया बजट, अब तक 4530 घरों और दुकानों में लग चुके हैं
    Next Article
    लुलु मॉल गेट पर महिला की चेन छीनी:कपड़ा व्यवसायी की पत्नी मॉर्निंग वॉक पर थी, स्नेचर झपटकर भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment