Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लुलु मॉल गेट पर महिला की चेन छीनी:कपड़ा व्यवसायी की पत्नी मॉर्निंग वॉक पर थी, स्नेचर झपटकर भागा

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के लुलु मॉल के गेट पर शुक्रवार सुबह एक कपड़ा व्यवसायी की पत्नी से चेन लूट की घटना हुई। वह मॉर्निंग वॉक के बाद खरीदारी के लिए निकली थीं। उसी दौरान पैदल आए बदमाश ने सोने की चेन और लॉकेट झपट लिया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन वह काफी तेज भाग निकला। अवध विहार योजना स्थित नंदनी एन्क्लेव निवासी कपड़ा व्यवसायी सुनील कुमार अवस्थी की 46 वर्षीय पत्नी रचना अवस्थी शुक्रवार को मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। उसके बाद लुलु मॉल की ओर खरीदारी के लिए जा रही थीं। लुलु मॉल के गेट नंबर-2 के पास पहुंचते ही पीछे से एक युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। रचना अवस्थी ने साहस दिखाते हुए बदमाश का पीछा किया, लेकिन आरोपी तेजी से भागकर शहीद पथ पार करते हुए मौके से फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाश की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरवीर भारतीय का शिक्षा में सुधार को लेकर धरना जारी:NCERT बुक लागू करने, ड्रेस कोड बदलने की मांग
    Next Article
    देवरिया में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान:पुलिस ने तीन को पकड़ा, गाड़ी दूर खड़ी करके पैदल पहुंची टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment