Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा CM ने 2.23 लाख करोड़ का बजट पेश किया:बोले- हांसी मॉडर्न जिला बनेगा, किसानों के लिए अलग से बिजली निगम की घोषणा

    11 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। यह पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत ज्यादा है। सैनी ने बजट भाषण की शुरुआत गुरु नानक देव जी के सिद्धांत किरत कर, नाम जप, वंड छक से की। अभी CM सैनी बजट भाषण पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद इन्हें नौकरी दी जाएगी। प्रदेश में एग्री डिस्कॉम नाम से नया बिजली निगम बनाया जाएगा, जिसके तहत किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। हर नारी, स्वस्थ नारी योजना के तहत, हर जिले में स्वस्थ नारी क्लीनिक बनाए जाएंगे। नए जिले हांसी को मॉडर्न जिले के रूप में विकसित किया जाएगा। नायब सैनी ने केसरिया पगड़ी पहनी हुई है। सोमवार सुबह CM आवास पर उन्होंने बजट की कॉपी पर साइन किए। बजट से जुड़ी तस्वीरें… प्रति व्यक्ति आय 3.95 लाख पहुंचने का अनुमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और प्रति व्यक्ति आय प्रमुख राज्यों में सबसे ऊपर पहुंच गई है। चालू मूल्यों पर हरियाणा की प्रतिव्यक्ति आय 2014-15 में मात्र ₹1,47,382 थी, जो 2023-24 (प्रोविजनल अनुमान) में बढ़कर ₹3,24,958 हो गई। 2024-25 (क्विक अनुमान) में यह ₹3,58,171 तक पहुंच गई, जबकि राष्ट्रीय औसत सिर्फ ₹2,19,575 रहा। 2025-26 (एडवांस अनुमान) में यह और बढ़कर ₹3,95,618 होने का अनुमान है। बजट से जुड़े पल-पले के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल-ईरान जंग, PoK में खामेनेई की मौत पर हिंसक प्रदर्शन:गोलीबारी में 7 मरे; श्रीनगर में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, इंटरनेट डाउन
    Next Article
    भोपाल की यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी…झूठी निकली:पीपुल्स यूनिवर्सिटी के लिए ई-मेल में लिखा- सायनाइड पॉइजन ब्लास्ट करेंगे; तलाशी में कुछ नहीं मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment