Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा की हाईटेक जेल से यूपी के 2 बंदी फरार:रेवाड़ी में सीढ़ी लगाकर फांदी दीवार, शाम की गिनती में खुलासा; दोनों अरेस्ट

    16 hours ago

    2

    0

    हरियाणा के रेवाड़ी की हाईटेक जेल से शुक्रवार शाम दो बंदी फरार हो गए। दोनों यूपी के रहने वाले हैं। फरार होने का पता तब चला जब जेल में गिनती की गई, तो दो बंदी कम मिले। जांच करने पर पता चला कि यूपी के रामपुर के 22 वर्षीय फैजान और इटावा के 21 वर्षीय जाहिद जेल से गायब हैं। इसके बाद पूरे जेल में दोनों को तलाशा गया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद जेल कर्मी ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके कुछ समय बाद एसपी हेमेंद्र मीणा ने बताया कि पुलिस ने इटावा के जाहिद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फैजान को भी देर शाम अरेस्ट कर लिया गया। एसपी के मुताबिक, दोनों ऑनलाइन ठगी के मामले में जेल में बंदी थे। जेल से दोनों सीढ़ी लगाकर फरार हुए। हालांकि, कैसे दोनेां ये जेल से भागने की पूरी योजना बनाई, इसका पता आरोपियों से पूछताछ के बाद ही लग पाएगा। उधर, जानकारी मिलते ही आईजी स्पेशल टॉस्क फोर्स बी सतीश बालन मौके पर पहुंचे और जेल का निरीक्षण किया। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… SP जेल ने कॉल कट की, लैंडलाइन पर भी नहीं हुई बात जब इस बारे में एसपी जेल सुरेंद्र दलाल से उनके मोबाइल पर संपर्क किया, तो भास्कर एप का नाम सुनते ही फोन कट कर दिया। इसके बाद बार-बार संपर्क करने पर भी जवाब नहीं दिया। इससे पहले जेल के लैंड लाइन नबंर पर उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, परंतु कर्मचारियों ने उनके जेल के राउंड पर होने की बात कही। हरियाणा की हाईटेक जेलों में शुमार है रेवाड़ी जेल रेवाड़ी जेल को प्रदेश की हाईटेक जेलों में से एक माना जाता है। सरकार ने गांव फिदेड़ी में बीते साल ही इसका उद्घाटन किया था। इस जेल में बंद कैदियों और बंदियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया गया था। इसके बावजूद हाईटेक जेल से दो बंदियों के फरार होने की घटना ने जेल के सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रेवाड़ी पहुंचे आईजी सतीश बालन जेल से ऑनलाइन फ्रॉड के दो बंदियों की फरारी के बाद आईजी स्पेशल टॉस्क फोर्स बी सतीश बालन जेल पहुंचे। उन्होंने जेल अधिकारियों के साथ बैठक कर जेल में सुरक्षा की समीक्षा की ओर आवश्यक निर्देश दिए। आईजी ने अधिकारियों के साथ जेल का निरीक्षण भी किया। जेल के एक कर्मचारी को सस्पेंड करने की भी सूचना है। हालांकि जेल प्रशासन से अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। -------------------- यह भी पढ़ें- हिसार कोर्ट की दीवार फांदकर भागा बदमाश:12 फुट ऊपर से लगाई छलांग; पुलिस घुमकर पहुंची, हाथ छुड़वाकर हुआ फरार हरियाणा के हिसार में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे चोरी का एक आरोपी कोर्ट की दीवार फांद कर फरार हो गया। चोरी के केस में बरवाला थाना पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करने लाई थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:1 अप्रैल से महंगी होगी बिजली, ईंधन अधिभार बढ़ने से पड़ेगा जेब पर असर
    Next Article
    1 अप्रैल से बिजली 2.14% महंगी:ईंधन अधिभार बढ़ने से आम लोगों की जेब पर पड़ेगा 142 करोड़ का अतिरिक्त भार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment