Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा का युवक अमेरिका में फूड स्टोर में जिंदा जला:₹50 लाख खर्च कर डंकी रूट से गया, इकलौता बेटा था; पंजाब के स्टोर मालिक की भी मौत

    6 hours ago

    2

    0

    हरियाणा के करनाल के युवक की अमेरिका के टेक्सास शहर में फूड स्टोर में लगी आग में जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना में पंजाब के रहने वाले स्टोर मालिक की भी मौत हो गई। जिस वक्त आग लगी, उस समय युवक और उसका मालिक स्टोर के अंदर ही सो रहे थे। टेक्सास पुलिस के मुताबिक, आग इतनी तेजी से लगी कि दोनों को स्टोर से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। जब तक आग बुझाई जाती, दोनों की मौत हो चुकी थी और पूरा स्टोर भी जल गया था। हालांकि, आग कैसे लगी, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की पहचान करनाल जिले के गांव गंगाटेहड़ी निवासी सुखविंद्र सिंह (22) पुत्र शीशपाल के रूप में हुई। वह परिवार को इकलौता बेटा था। परिवार ने 50 लाख रुपए खर्च कर उसे डंकी रूट से अमेरिका भेजा था। युवक सुखविंद्र के करनाल से अमेरिका तक के सफर की कहानी… 50 लाख खर्च कर चार साल पहले अमेरिका गया : गांव गंगाटेहड़ी निवासी शीशपाल ने बताया कि उसका बेटा सुखविंद्र करीब चार साल पहले डंकी रूट के जरिए अमेरिका गया था। सुखविंद्र ने 12वीं तक पढ़ाई की थी। परिवार ने उसे विदेश भेजने के लिए करीब 50 लाख रुपए खर्च किए थे। कई महीनों की मशक्कत के बाद वह अमेरिका पहुंचा था और टेक्सास शहर के फूड स्टोर में काम करने लगा था। स्टोर में ही करता था काम और वहीं सोता था : सुखविंद्र सिंह जिस स्टोर में काम करता था, वह स्टोर पंजाब के रहने वाले एक व्यक्ति का था। काम खत्म करने के बाद वह वहीं सो जाता था। भारतीय समय के अनुसार 26 अप्रैल की सुबह सुखविंद्र और स्टोर मालिक दोनों काम के बाद स्टोर में सोए हुए थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई और दोनों अंदर ही फंस गए। फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, लेकिन नहीं बच सकी जान आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी और दोनों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। स्टोर और उसके अंदर रखा सामान भी पूरी तरह जल गया था। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्च्युरी भेज दिया। तीसरा कर्मचारी उस दिन नहीं था मौजूद : स्टोर में एक और युवक भी काम करता था, लेकिन घटना वाले दिन वह बाहर गया हुआ था। आग लगने के बाद जब उसे इस घटना की जानकारी मिली तो वह तुरंत वापस लौटा और उसने ही सुखविंद्र के परिवार को इस हादसे की सूचना दी। सुखविंद्र की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट… इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ उधर, इस घटना की खबर मिलते ही गांव और परिवार में मातम छा गया। हर कोई परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहा है। सुखविंद्र सिंह अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। उसके पिता शीशपाल खेतीबाड़ी करते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में पसरा सन्नाटा, सरपंच ने लगाई मदद की गुहार गांव गंगाटेहड़ी के सरपंच कुलदीप ने बताया कि सुखविंद्र बहुत ही मेहनती और अच्छा लड़का था। वह परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अमेरिका गया था और वहां काम भी करने लगा था। उन्होंने सरकार से मांग की है कि परिवार की आर्थिक मदद की जाए और सुखविंद्र का शव जल्द से जल्द भारत लाने में सहायता की जाए। --------------------- ये खबर भी पढ़ें... अमेरिका से भारत पहुंचा करनाल के युवक का शव:पिता ने नम आखों से दी मुखाग्नि, सड़क हादसे में हुई थी मौत, जमीन गिरवी रखकर गया डेढ़ साल पहले हरियाणा में करनाल के घोघड़ीपुर गांव के एक 20 वर्षीय युवक की अमेरिका सड़क हादसे में मौत के बाद उसका शव वीरवार देर रात को अमेरिका से भारत लाया गया। आज सुबह उसका शव को दिल्ली एयरपोर्ट से एंबुलेंस के जरिए उनके पैतृक गांव लाया गया। आर्यन का शव जब घर पर पहुंचा तो उसकी मां व उसकी बड़ी बहन दोनों ही बेहोश हो गई। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरानी विदेश मंत्री 48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे:दावा- ईरान होर्मुज खोलने को तैयार, अमेरिका से कहा- परमाणु मुद्दे पर बाद में बातचीत करेंगे
    Next Article
    भाजपा के रात्रि विश्राम में ठुमके लगे:अखिलेश के पुतला दहन से भड़का दरोगा, रवि किशन का 'महादेव राग'

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment