Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क हादसे में दुल्हन के भाई की मौत, चाचा घायल:मैनपुरी में शादी कार्ड बांटकर लौटते समय वाहन ने मारी टक्कर, चालक फरार

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में भतीजे की मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। यह हादसा बेवर थाना क्षेत्र में हुआ। कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के नगला नथा गांव निवासी अखिलेश यादव अपने चाचा महेंद्र सिंह के साथ रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांटने आए थे। बीती शाम जब वे बाइक से घर लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने अखिलेश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन सैफई ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। महेंद्र सिंह का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। अखिलेश और महेंद्र सिंह रिश्ते में चाचा-भतीजे थे। उनके परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। अखिलेश की मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत सीट पर भाजपा से पहली पसंद बने योगेश धामा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार रवि कुमार, बसपा से लीलू प्रमुख; बाकी कैंडिडेट्स के बारे में जानिए
    Next Article
    प्रयागराज में 3-6 मई तक नॉर्थ टेक सिम्पोजियम:रक्षा मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे शामिल, रक्षा उपकरणों का होगा लाइव डेमो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment