Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा का युवक अमेरिका में जिंदा जला,VIDEO:केमिकल से भरे ट्रक में टक्कर के बाद आग लगी; परिवार ने रिश्ता तय किया था

    5 hours ago

    1

    0

    हरियाणा में कैथल के 26 वर्षीय युवक की अमेरिका में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक केमिकल से भरा ट्रक लेकर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आए दूसरे ट्रक ने उसके ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद केमिकल में आग लग गई, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, टक्कर लगने के कारण ट्रक से आग की चिंगारी निकली, जिससे आग लग गई। आग बढ़ती-बढ़ती ट्रक के पिछले हिस्से में लोड केमिकल तक पहुंच गई और विक्राल रूप ले लिया। वहीं, युवक की ट्रक में लॉक होने के चलते जलकर मौत हो गई। युवक 10 साल पहले 2016 में डंकी रूट से अमेरिका गया था और वहां कैलिफोर्निया में ट्रक चलाता था। उसकी दो बहनें भी शादी के बाद अमेरिका में सेटल हो चुकी हैं। युवक का भी रिश्ता तय हो गया था और जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी। अब परिवार ने युवक का अंतिम संस्कार करने के लिए उसके शव को भारत लाने में सरकार से सहायता करने की गुहार लगाई है। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने गया था विदेश मृतक की पहचान सिमरनजीत निवासी गांव बाकल के तौर पर हुई है। उसके चेहरे भाई इंद्रपाल सिंह ने बताया कि उसके चाचा का लड़का सिमरनजीत सिंह अमेरिका में ट्रक चलाता था। परिवार ने उसे इस उम्मीद से विदेश भेजा था कि वह उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करेगा, लेकिन जैसे ही उसकी मौत की सूचना मिली, परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार ने रिश्ता तय किया था इंद्रपाल सिंह ने आगे बताया कि सिमरनजीत सिंह का रिश्ता हो चुका था। अब समय निकालकर परिवार जल्दी उसकी शादी करने वाला था, लेकिन परिवार को नहीं पता था कि उनके बेटे की शादी की सपना अधूरा रह जाएगा। परिवार के लोगों ने सरकार से गुहार लगाई है कि सिमरनजीत सिंह का शव भारत लाने में मदद की जाए। दो बहनें भी अमेरिका में रहती हैं इंद्रपाल ने बताया कि सिमरनजीत सिंह के परिवार में उसके पिता सरदार गुरनाम सिंह और माता सुरजीत कौर के अलावा तीन बहनें हैं। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है, जिनमें से दो शादी के बाद अमेरिका में सेटल हो गई हैं, जबकि एक बहन कैथल में ही रहती है। परिवार ने करीब 50 लाख रुपए खर्च करके उसे डंकी रूट से अमेरिका भेजा था। सिमरनजीत सिंह के पिता 8 एकड़ जमीन के मालिक हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हैवान पिता की दरिंदगी, 11 साल की दो जुड़वा बेटियों की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
    Next Article
    गैंगरेप पीड़ित फैशन डिजाइनर का मस्जिद में 40 मिनट हंगामा:रामपुर में पुलिस के सामने शीशे तोड़े, सामान जलाया, गेट पर ताला जड़ा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment