Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा में शादी के लिए किसी दूसरे का दिखाया घर:सोनभद्र के युवती के साथ ससुर-देवर ने की अश्लील हरकत, दहेज के लिए घर से निकाला

    2 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र की युवती से एक बिचौलिए ने हरियाणा के युवक से आर्थिक रूप से संपन्न और अच्छी नौकरी वाला बताकर शादी करा दी। युवती के परिवार वालों को विश्वास दिलाने के लिए हरियाणा ले जाकर किसी दूसरे का घर दिखा दिया। इसके बाद मैरिज लॉन से धूमधाम से शादी रचाई गई। विदा होकर युवती ससुराल पहुंची तो सामने आई सच्चाई ने उसके होश उड़ा दिए। इसके बाद ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ मारपीट भी की गई और उसके साथ ससुर व देवर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। ससुराल वालों ने तीन महीने बाद युवती से कहा कि अपने मायके से कार लेकर आओ, नहीं तो अपने बेटे की शादी कहीं और कर देंगे और तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे। किसी तरह युवती अपने घर लौटी और स्थानीय थाने में लिखित तहरीर दी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद अपने वकील के माध्यम से एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी के निर्देश पर हरियाणा निवासी पति और ससुराल वालों पर केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा सोनभद्र निवासी बिचौलिए के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। देखें 2 तस्वीरें… बिचौलिया ने झूठी जानकारी देकर कराई शादी दरअसल, शाहगंज थाना क्षेत्र के खजुरी गांव की रहने वाली कोमल की 31 मार्च 2025 को हरियाणा के चरखी दादरी जिले के पातुवास गांव के ढाणी फौगाट निवासी सतीश कुमार पुत्र दलजीत सिंह के साथ वंशी मैरिज हॉल में शादी कराई गई थी। इस शादी में मधुपुर के हरैया निवासी विजय ने बिचौलिया की भूमिका निभाई थी। पीड़िता कोमल ने बताया कि बिचौलिया विजय ने शादी के लिए लड़के पक्ष से पैसे लिए और उसके परिवार को झूठी जानकारी देकर धोखे में रखा। विजय ने शादी से पहले बताया कि सतीश अच्छी नौकरी करता है और उसका परिवार आर्थिक रूप से संपन्न है। कोमल के परिवार को हरियाणा ले जाकर किसी और का अच्छा घर दिखा दिया। शादी के करीब तीन महीने तक वह ससुराल में रहीं। सच्चाई पता चलने पर विरोध किया तो ससुर दलजीत सिंह, सास चंद्रकला, देवर अजय आदि ने कई तरीके से उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता के कमरे आकर बैठ जाते थे ससुर और देवर पीड़िता कोमल ने बताया कि जब उसके पति सतीश घर पर नहीं होते तब उसके ससुर दलजीत सिंह और देवर अजय कई बार उसके कमरे में आकर बिस्तर पर बैठ जाते थे और अश्लील हरकतें करते हुए भद्दी-भद्दी बातें करते थे। इससे वह खुद को असुरक्षित महसूस करती थी। जब पीड़िता ने यह बात अपने पति को बताई, तो उसने उसे गाली-गलौज देते हुए मारना-पीटना शुरू कर दिया। पति ने पीड़िता से कहा कि उसे वही करना होगा जो उसके पिता और भाई कहते हैं। पीड़िता का दावा- पति ने गुजरात में कर ली शादी कोमल को ससुराल वालों ने 3 नवंबर 2025 को मारपीट कर घर से निकाल दिया और कहा कि अपने मायके जाओं और वहां से कार लेकर आओ, नहीं तो सतीश की शादी कहीं और कर देंगे और तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे। उन्होंने आगे कहा कि बिना कार लिए वापस मत आना, नहीं तो जान से मारकर फांसी पर लटका देंगे। पीड़िता कोमल का दावा किया गया है कि सतीश ने शादी शुदा होते हुए किसी बेबी नामक महिला से शादी रचा ली है और उसे लेकर गुजरात में रह रहा है। पीड़िता कोमल ने घटना की सूचना शाहगंज थाना में दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उसने हाईकोर्ट के अधिवक्ता ओमप्रकाश पाल के माध्यम से एसपी को प्रार्थना-पत्र दिया। एसपी के निर्देश पर में हरियाणा निवासी पति सतीश कुमार, ससुर दलजीत सिंह, सास चंद्रकला, देवर अजय और सोनभद्र के मद्धूपुर निवासी बिचौलिया विजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। वहीं, शाहगंज थाना प्रभारी आर एस शर्मा ने बताया कि विवेचक उप निरीक्षक तेज बहादुर राय के द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में सपा विधायक की फॉर्च्यूनर में लगी आग, 2 युवकों ने कूदकर जान बचाई
    Next Article
    आजमगढ़ में कार सवार से टप्पेबाजी:मोबिल ऑयल फेंक कर नोटों से भरा बैग ले भागे बदमाश, पीड़ित पान खा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment