Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पूल में मिली स्टूडेंट की लाश:परिजन बोले-डुबोकर मारा, तैरना आता था; 3 साल पहले शादी, पत्नी 3 माह की प्रेग्नेंट

    14 hours ago

    1

    0

    हरियाणा में सोनीपत के राई में स्थित हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में गुरुवार रात स्विमिंग पूल में स्टूडेंट डूब गया। रात साढ़े 8 बजे के करीब उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इसे हादसा बताया है। शुक्रवार को परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या का अंदेशा जताया है। 30 वर्षीय निशांत गौतम को स्वीमिंग आती थी। वो पलवल के रहने वाले थे। वह 3 साल के बेटे के पिता थे। उनकी पत्नी 3 माह की प्रेग्नेंट हैं। गौतम यूनिवर्सिटी में क्रिकेट कोचिंग में पीजी डिप्लोमा के स्टूडेंट थे। निशांत का ननिहाल खेल मंत्री गौरव गौतम का गांव चिरावटा है। यह खेल मंत्री गौरव गौतम का भी गांव है। दोनों में कुनबे का रिश्ता है। ऐसे में निशांत खेल मंत्री का भाई लगते थे। वहीं, खेल मंत्री के मीडिया सलाहकार नितिन शर्मा ने कहा कि निशांत मूलरूप से दिल्ली का रहने वाले थे। खेल मंत्री के परिवार का डायरेक्ट कोई रिश्ता नहीं है। उधर, घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पूल मंगलवार को ही दोबारा शुरू किया गया था। 18 फीट गहराई वाले पूल में 15 फीट पानी भरा था। सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। एफएसएल की टीम अभी नहीं पहुंची है, जिसके चलते ताला भी बंद किया गया है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… वीसी ने माना-स्वीमिंग जानता था निशांत स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. अशोक कुमार ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में कहा-निशांत क्रिकेट कोच बनने के लिए एक साल का कोर्स कर रहा था। अगस्त में आया था। क्रिकेट खेलने के बाद स्वीमिंग पूल में गया था। उस वक्त छह सात लोग थे, जिस वक्त यह घटना हुई। निशांत स्वीमिंग जानता था। 10 फीट से डाइव करता था। अंदेशा है कि स्वीमिंग करने के बाद अन्य स्टूडेंट्स चेंज करने चले गए होंगे, निशांत अकेला रह गया होगा। जांच कमेटी बनाई वीसी ने बताया कि फैक्ट फाइडिंग के लिए कमेटी बनाई गई है। एमडीयू के पूर्व स्पोर्ट्स डायरेक्टर आरपी गर्ग की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। गर्ग हमारे यहां सीनियर कंसलटेंट है। हादसे के वक्त जो भी लोग मौजूद रहे है, उनके बयान लिए जा रहे हैं। इसके बाद रिपोर्ट बनाई जाएगी। ताऊ बोले-डुबोकर मारने का शक निशांत गौतम के ताऊ कुलदीप कुमार ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में बताया-निशांत कभी शनिवार या रविवार को ही पलवल आता था। वो हॉस्टल में ही रहता था। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हमें बताया कि कोच कह रहे हैं कि निशांत के साथ दो लड़के और दो लड़कियां थीं। हमें संदेह है कि बेटे का डूबा का मारा गया है। पूल में और भी लड़के थे। फिर प्रबंधन को देरी से क्यों सूचना मिली। इसकी सही तरीके से जांच कराई जाएं। यहां तैनात कोच कल कुछ कह रहे थे आज कुछ कह रहे है। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। निशांत की मथुरा में शादी हुई थी। उसके दो भाई और एक बहन हैं। निशांत सबसे बड़ा था। पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जांच अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और कहीं सुरक्षा में लापरवाही तो नहीं बरती गई। पुलिस पूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, स्टाफ की मौजूदगी और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेसलर विनेश मामले में WFI को हाईकोर्ट की फटकार:कहा- मशहूर खिलाड़ियों को छूट मिलती रही है, फोगाट के साथ अलग व्यवहार क्यों?
    Next Article
    'IPL में बिहार की भी अपनी टीम होनी चाहिए':वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की मांग; CM सम्राट बोले- आपकी बात से सहमत हूं

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment