Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SRN अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:तीसरे दिन मेडिकल सेवाएं हुईं बहाल, दोषी डॉक्टर पर हुई कार्यवाई

    6 hours ago

    1

    0

    M.L.N. Medical College की मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (एमटीए) के अध्यक्ष Dr. Dileep Chaurasia और सचिव Dr. Santosh Singh द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि चिकित्सकों के प्रयास, आपसी संवाद और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त कर दी गई है। इसके साथ ही सभी डॉक्टर पुनः अपने कार्य पर लौट आए हैं। तीन दिनों से जारी धरना और कार्य बहिष्कार खत्म होने के बाद स्वरुपरानी अस्पताल में चिकित्सा सेवाएं अब सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं फिर से सुचारू हो गई हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है। एमटीए की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हाल ही में हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए उस समय ड्यूटी पर मौजूद संबंधित यूनिट के डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया है। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद चिकित्सकों और प्रशासन के बीच कई दौर की बातचीत हुई, जिसके बाद विवाद का समाधान निकाला गया। गौरतलब है कि जूनियर डॉक्टरों और तीमारदारों के बीच हुई मारपीट की घटना के विरोध में डॉक्टरों ने धरना शुरू किया था। इस दौरान अस्पताल की कई सेवाएं प्रभावित हुई थीं। हालांकि अब हड़ताल समाप्त होने के बाद अस्पताल का कामकाज पूरी तरह सामान्य हो गया है। डॉक्टरों ने कहा कि मरीजों की सुविधा और जनहित को देखते हुए कार्य पर लौटने का निर्णय लिया गया है, वहीं प्रशासन ने भी चिकित्सकों की सुरक्षा और अस्पताल में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया है। विस्तार से जानिए पूरा मामला.... प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में बुधवार सुबह डॉक्टरों और वकीलों के बीच जमकर हंगामा हो गया। एक घायल महिला अधिवक्ता को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान इलाज को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। महिला अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि अस्पताल परिसर में उनके साथ अभद्रता की गई। उनका कहना है कि उन्हें बाल पकड़कर घसीटा गया और पीटा गया। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष विशाल पांडे ने बताया कि इलाहाबाद हाई कोर्ट में महिला अधिवक्ताओं का एक टूर्नामेंट आयोजित किया गया है, जिसकी प्रैक्टिस पिछले सप्ताह से चल रही है। शहर के अलग-अलग इलाकों से महिला अधिवक्ता और छात्राएं सुबह प्रैक्टिस के लिए आती हैं। उन्होंने बताया कि झूंसी निवासी जागृति शुक्ला सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे प्रैक्टिस के लिए आ रही थीं। इसी दौरान रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया। हादसे के बाद उन्होंने अपने साथियों को फोन किया। कुछ लड़कियां और साथी अधिवक्ता उन्हें इलाज के लिए स्वरूपरानी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर को जगाने पर विवाद हुआ विशाल पांडे का आरोप है कि उस समय अस्पताल में डॉक्टर सो रहे थे और केवल एक-दो स्टाफ मौजूद थे। घायल की हालत गंभीर होने और फ्रैक्चर की आशंका के चलते साथी लगातार डॉक्टर को बुलाने की बात कह रहे थे। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर और स्टाफ गाली-गलौज पर उतर आए और फिर मारपीट शुरू कर दी। उनके मुताबिक घायल युवती के साथ आई लड़कियों, परिजनों और बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी पीटा गया। यहां तक कि चौकी इंचार्ज के साथ भी हाथापाई हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक-सवार को बचाने में सड़क से 10-फीट नीचे उतरी बस:सिद्धार्थनगर में एसएसबी जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला
    Next Article
    ''2014 से पहले बेटियां घर में दुबकने को मजबूर थीं'':देवरिया में योगी बोले- माफिया मिट्‌टी में, जनता को आंख दिखाने वाले परलोकवासी, 655 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment