Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा- यूपी पुलिस के 4 जवानों समेत 5 की मौत:KMP एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो दूसरी गाड़ी से टकराई; किडनैपिंग केस में रेड करने जा रहे थे

    4 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के नूंह में मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस के 4 जवानों समेत 5 की मौत हो गई। सभी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे। मरने वालों में 2 सब इंस्पेक्टर, 2 सिपाही और एक व्यक्ति शामिल हैं। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे (KMP) पर धुलावट टोल प्लाजा के पास इनकी गाड़ी आगे चल रही दूसरी गाड़ी से टकरा गई। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी अपहरण के एक मामले में रेड करने जा रहे थे। अपहरणकर्ता का भाई भी इनके साथ ही था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। शव गाड़ी में बुरी तरह फंसे हुए थे। इसके बाद इनके शव को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी पलवल की ओर से आ रही थी। ड्राइवर ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान गाड़ी असंतुलित हो गई और सामने चल रही दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। एक्सीडेंट के बाद की 3 तस्वीरें… जालौन के उरई थाने में तैनात थे घटनास्थल से पुलिस को एक यूपी पुलिस को आईकार्ड मिला है। यह सब इंस्पेक्टर मोहित कुमार यादव का है। SI सत्यभान, सिपाही अशोक और प्रदीप के रूप में हुई है। चारों पुलिसकर्मी जालौन के उरई थाने में तैनात थे। व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पांचों जिस काले रंग की स्कॉर्पियो में जा रहे थे, यह गाड़ी हरियाणा के जींद RTO में रजिस्टर्ड है। यह गाड़ी देखने में बिल्कुल नई लग रही है। एक्सीडेंट पर DSP की 2 बातें… पांचों की मौके पर ही मौत हुई तावड़ू DSP अभिमन्यु लोहान ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि स्कॉर्पियो (नंबर HR 31V 750) में कुल पांच लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि सभी पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी गाड़ी का पता लगा रहे प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतकों में चार पुलिसकर्मी शामिल हैं, जो उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के निवासी थे, जबकि एक व्यक्ति आम नागरिक था। जिस वाहन से टक्कर हुई, उसके बारे में अभी कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दुर्घटना कैसे हुई और वाहन कहां से आ रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल की खाड़ी में NOTAM जारी, हो सकता है अग्नि-4 मिसाइल का परीक्षण
    Next Article
    अजय राय आज मेदांता से होंगे डिस्चार्ज:अचानक बेहोश होने पर 1 मई को कराया गया था भर्ती, ICU में चला था इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment