Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा की जीत पर बुलंदशहर में जश्न:कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के बीच खुशी मनाई, कड़ी मेहनत का परिणाम बताया

    1 hour ago

    2

    0

    बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में जीत पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। यह जश्न जिला कार्यालय पर आयोजित किया गया। पार्टी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए दिखाई दिए। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस जश्न का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने किया। उन्होंने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया। चौहान ने कहा कि देश की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है। पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि यह जीत "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" की भावना की सच्ची विजय है, जो भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते भरोसे को दर्शाती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस तरह देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा को जनसमर्थन मिल रहा है, उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री संतोष बाल्मीकि, पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम, जिला उपाध्यक्ष हितेश और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खून से लथपथ युवक चिल्लाया- भाई साहब बचा लो:100 की स्पीड में ट्रक में घुसी टवेरा, 7 की मौत; अयोध्या से लौट रहे थे
    Next Article
    लखनऊ में दोनों डिप्टी सीएम ने खाई झालमुड़ी:बंगाल में जीत के रुझान पर भाजपा कार्यालय में जश्न, बुलडोजर लेकर पहुंचा युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment