Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणवी युवक बोला- कतर में मिसाइल दागी जा रही,VIDEO:ऐसा मंजर पहली बार देखा, कई युवक रेस्क्यू किए; ईरान में 2 मेडिकल स्टूडेंट फंसे

    11 hours ago

    1

    0

    इजराइल- ईरान हमले के बीच कतर में कई हरियाणवी युवक फंस गए हैं। रोहतक के मायना गांव के रहने वाले एक युवक ने वीडियो जारी कर कहा- आसमान से मिसाइल दागी जा रही है। जिससे कतर के हालात काफी खराब हो रहे हैं। पहली बार ऐसा खतरनाक मंजर देखा है। मिडिल ईस्ट के कई देशों में हरियाणवी युवक फंसे हुए हैं। कतर प्रशासन ने पानीपत, सोनीपत, अंबाला के 6-7 युवकों को रेस्क्यू कर एक होटल में ठहराया है। इसके अलावा नूंह जिले के 2 स्टूडेंट ईरान में फंस गए। दोनों वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गए थे। परिजनों के अनुसार, बच्चों ने बताया कि रात से धमाकों की तेज आवाज आ रही है। 3 पॉइंट में पढ़िए…काला मायने ने क्या बताया परिवार से कुछ देर पहले हुई बात काला मायना ने बताया कि रविवार सुबह ही उनकी परिवार से बातचीत हुई है। अभी सब कुछ ठीक है। यहां फंसे सभी लोगों की परिवार से बात हुई है। काला ने बताया कि वह पिछले 15 साल से कतर और मिडिल ईस्ट के देशों में काम के सिलसिले से आते-जाते रहते हैं। पिछले 3 साल से दोहा में ही लगातार एक-एक महीना गुजारा है, लेकिन ऐसी हालत पहली बार देखी है। काला कतर सरकार के अंडर ऑयल और गैस फील्ड में तेल के कुएं पर काम करते हैं। वीडियो में दिखा आसमान से गुजर रही मिसाइल काला मायना ने वीडियो शेयर करते हुए आसमान से लगातार मिसाइले गुजर रही है। वह जिस स्थान पर रह रहे हैं, उसके आसपास भी मिसाइल आकर गिर रही है। वहां के प्रशासन का कहना है कि ईरान की तरफ से ये हमला किया गया है। ईरान में फंसे मेडिकल स्टूडेंट नूंह के गांव रायपुरी निवासी जिया उर रहमान करीब तीन साल पहले ईरान में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए थे। पिता शमशुद्दीन ने बताया कि बेटा 17 जनवरी को घर आया था। इसके बाद कुछ दिन यहां रहकर 10 फरवरी को वापस लौट गया था। भारतीय समयानुसार कल दोपहर 12 बजे उन्होंने बेटे से आखिरी बार बात की थी। जिया ने बताया था कि आसपास धमाकों की आवाज आ रही है। वहीं इसके साथ नूंह के ही बिसरू गांव के फहद भी ईरान में फंसे हैं। फहद भी मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। ------------------ यह खबर भी पढ़ें… नूंह के दो MBBS छात्र ईरान में फंसे: बेटे की सुरक्षा को लेकर परिवार चिंतित; पिता बोले- सरकार मदद पहुंचाए ईरान और इजरायल के बीच गहराते सैन्य तनाव और धमाकों की खबरों ने हरियाणा के नूंह जिले में रह रहे परिवारों की रातों की नींद उड़ा दी है। नूंह के गांव रायपुरी निवासी शमशुद्दीन का परिवार अपने बेटे जियार रहमान की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित है। (पूरी खबर पढें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल-ईरान जंग, पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर लोगों का हमला:12 की मौत; कतर-दुबई में धमाके, मिडिल ईस्ट में CBSE एग्जाम, भारत में 350+ फ्लाइट कैंसिल
    Next Article
    ईरान-इजराइल जंग, बठिंडा की प्रिंसिपल दुबई में फंसी:VIDEO में बोलीं- एयरपोर्ट से बाहर निकाला, पैसे-दवा खत्म; बच्चों से मिलने गई थी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment