Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हसनपुर भाजपा विधायक महेंद्र को जनता ने नकारा:68% लोग बोले- दोबारा टिकट न मिले, सपा से हुमेरा अख्तर पहली पसंद, बसपा-कांग्रेस के मजबूत कैंडिडेट जानिए

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा जिले की हसनपुर विधानसभा सीट पर 68 प्रतिशत जनता मौजूदा भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी को दोबारा टिकट दिए जाने के पक्ष में नहीं है। सिर्फ 22 प्रतिशत लोग उनको दोबारा टिकट मिलने के समर्थन में हैं। सर्वे में पार्टी की बात करें तो 53 प्रतिशत लोग भाजपा, 43% लोग सपा और 3% लोगों ने बसपा को पसंदीदा पार्टी बताया है। हालांकि भाजपा कैंडिडेट में मौजूदा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी पहली पसंद हैं। 41 प्रतिशत मतदाताओं ने उन्हें पसंद किया है। भाजपा के अन्य उम्मीदवारों में चंद्रपाल खड़गवंशी को 25 प्रतिशत और भीष्म सिंह खड़गवंशी को 11 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया। समाजवादी पार्टी से हुमेरा अख्तर को 70 प्रतिशत मतों के साथ जनता की पहली पसंद बताया गया है। सपा के अन्य उम्मीदवारों में चंद्रपाल सैनी को 12 प्रतिशत और पीतम सिंह को 7 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। बहुजन समाज पार्टी से मुमताज अली उर्फ हाजी भुट्टो को 36 प्रतिशत मतदाताओं ने पसंद किया है। बसपा के अन्य दावेदारों में डॉक्टर अफसर अली को 29 प्रतिशत और राजा टाटा को 21 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया। वहीं, कांग्रेस से आसीम अली सावरी को 50 प्रतिशत मत मिले हैं। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    नुक्कड़ नाटक से आग से बचाव के दिए टिप्स:औरैया में फायर फाइटिंग टीम ने अग्निशमन का प्रदर्शन किया
    Next Article
    मोमिनपुर में रानी कामिनी सिंह ने महिलाओं को प्रेरित किया:स्वरोजगार, कौशल विकास पर दिया जोर; पूर्व मंत्री भी मौजूद रहें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment