Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नुक्कड़ नाटक से आग से बचाव के दिए टिप्स:औरैया में फायर फाइटिंग टीम ने अग्निशमन का प्रदर्शन किया

    1 hour ago

    1

    0

    गेल डीएवी मॉडल स्कूल में अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों को आग से बचाव के तरीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम में गेल की फायर फाइटिंग टीम ने अग्नि शमन का प्रदर्शन किया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी अग्निशमन उपकरणों का उपयोग कर अभ्यास किया। टीम ने फायर टेंडर की क्षमताओं का प्रदर्शन भी किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों ने आग से बचाव के उपाय, सुरक्षा सावधानियां और आपातकालीन स्थितियों में सतर्क रहने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। इस अवसर पर गेल कम्प्रेशर स्टेशन दिबियापुर के मुख्य महाप्रबंधक (ओआईसी) जितेंद्र पाठक, महाप्रबंधक नवनीत शर्मा, उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) विभु रंजन साहू, सिविल विभाग के अध्यक्ष पदीराजू रमेश, मुख्य वित्त प्रबंधक मनीष यादव, अग्नि और सुरक्षा उपमहाप्रबंधक मनीष कुमार, गेल विहार सुरक्षा के विभाग प्रमुख के के सैनी और गेल कंप्रेशर के सदस्य रंजन यादव सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए अग्नि सुरक्षा जागरूकता को अत्यंत आवश्यक बताया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने सभी उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। अंत में, नुक्कड़ नाटक के सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी डिग्री सिंडिकेट के दो मेंबरों की जमानत अर्जी खारिज:6 दिन पहले दो अन्य आरोपियों की खारिज हुई थी याचिका
    Next Article
    हसनपुर भाजपा विधायक महेंद्र को जनता ने नकारा:68% लोग बोले- दोबारा टिकट न मिले, सपा से हुमेरा अख्तर पहली पसंद, बसपा-कांग्रेस के मजबूत कैंडिडेट जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment