Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव गुपचुप तरीके से जेल गया:पुराने मामले में जमानत तुड़वाई, राज हत्याकांड में आया था नाम

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज राज चौहान हत्याकांड के बाद पुलिस की विवेचना जारी है। राज की मां ने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव पर आरोप लगाए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन इसी बीच मोनू यादव पुराने मामले में अपनी जमानत तुड़वाकर कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया। 23 दिसंबर की रात टेढ़ी बगिया के पास गेस्ट हाउस में दिल दहला देने वाला हत्याकांड हुआ था। पांच युवकों ने 18 राउंड गोलियां चलाईं थीं। राज चौहान के सात गोलियां लगी थीं। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। मुख्य आरोपित अरबाज मंसूरी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। नौ हत्यारोपी जेल में बंद हैं। इसमें मुखबिरी करने वाले राज चौहान के दोस्त भी शामिल हैं। करीब छह आरोपियों की पुलिस को तलाश है। हत्याकांड के बाद राज चौहान की मां ने हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव पर आरोप लगाए थे। उन्होंने इस संबंध में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार को भी प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस को साजिशकर्ता में गैंगस्टर आलोक यादव पर भी शक था। मोनू और आलोक के संबंध में पुलिस साक्ष्य संकलित कर रही थी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस की कार्यप्रणाली से नाखुश राज चौहान की मां ने लखनऊ में शिकायत की थी। स्थानीय नेताओं ने यह मामला लखनऊ में वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उठाया। जानकारी के बाद पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने खुद विवेचना की समीक्षा की। पुलिस को निर्देशित किया कि इस मामले में जो भी लिप्त है बचना नहीं चाहिए। पुलिस सात दिन में दोनों आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए। दोनों शामिल हैं तो जेल भेजा जाए। पुलिस सूत्रों के अनुसार मोनू यादव को इसकी भनक लग गई थी। वह गुपचुप जमानत कटाकर जेल चला गया। रंगदारी और एससी/एसटी ऐक्ट के एक मुकदमे में उसने अपनी जमानत कटवाई। उसके जेल में दाखिल होने के बाद पुलिस को जानकारी हुई। पुलिस ने दी थी दबिश पिछले दिनों मोनू यादव के घर पर पुलिस ने दबिश भी दी। मगर, वो पुलिस के हाथ नहीं लगा था। इसके बा ही मोनू को आभास हो गया था कि पुलिस उस पर शिकंजा कस रही है। इसके चलते ही उसने जेल जाना सही समझा। दिया था सुरक्षा का भरोसा राज चौहान की मां ने मोनू यादव से अपनी और परिवारीजनों की जान को खतरा बताया था। मुख्यमंत्री को प्रेषित प्रार्थनापत्र की जांच आगरा एसटीएफ यूनिट को मिली थी। एसटीएफ ने राज की मां को सुरक्षा का आश्वासन दिया। एसटीएफ पिछले चार-पांच दिन से मोनू यादव के बारे में जानकारी जुटा रही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में नकली टेलीफोन एक्सचेंज संचालक गिरफ्तार:टेलीफोन एक्सचेंज से जुड़े उपकरण किए गए बरामद, माल सप्लाई से पहले ही दबोचे गए
    Next Article
    कोर्ट ने दो दरोगा-एक सिपाही पर FIR के दिए आदेश:अधिवक्ता से मारपीट का आरोप, कोतवाल बोले- आदेश नहीं मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment