Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हीट वेव, बाढ़, सूखा प्रबंधन पर डीएम ने की बैठक:अमेठी में एक्शन प्लान तैयार, 24 घंटे डॉक्टरों की निगरानी के निर्देश

    1 hour ago

    2

    0

    अमेठी जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़, सूखा एवं हीट वेव से बचाव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जनपदवासियों को भीषण गर्मी और लू के प्रभाव से सुरक्षित रखने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई। सभी संबंधित विभागों को सतर्कता और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने अवगत कराया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद का हीट वेव एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है, जिसे प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने योजना की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त दवाओं, ओआरएस और तरल पदार्थों का स्टॉक बनाए रखने तथा 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने को भी कहा गया। परिवहन विभाग को बस अड्डों पर छाया एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए, जबकि पशुपालन विभाग को मवेशियों के लिए पानी, टीकाकरण और छाया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। वन विभाग को वनीकरण को बढ़ावा देने तथा अग्निशमन विभाग को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहकर संसाधनों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग को विद्यालयों में पेयजल, पंखे एवं बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ विद्यार्थियों को हीट वेव से बचाव के प्रति जागरूक करने का निर्देश मिला। नगर निकाय एवं पंचायती राज विभाग को सार्वजनिक स्थलों पर शीतल जल, प्याऊ और कूलिंग सेंटर संचालित करने तथा विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सहायक श्रमायुक्त को निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि दोपहर के समय कार्य न कराया जाए और इस अवधि को विश्राम के लिए निर्धारित किया जाए। साथ ही कार्यस्थलों पर पेयजल, छाया और ओआरएस वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अर्पित गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मनीष रंजन, जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चबूतरे पर बैठे बुजुर्ग को कार ने रौंदा, CCTV:47 दिन इलाज के बाद मौत, बेटा बोला- पड़ोसी के दामाद ने चढ़ाई गाड़ी
    Next Article
    मेरठ में पुलिस ने किसान नौजवान बचाओ यात्रा रोकी:युवा कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही पैदल यात्रा, पुलिस ने धारा-144 का हवाला देकर रोका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment