Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हत्या के मामले में नामजद सहित अज्ञात पर मुकदमा दर्ज:फर्रुखाबाद में पिता ने दर्ज कराया हत्या का केस

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गेसिंहपुर गांव में सोमवार रात एक युवक की सोते समय हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता ने इस मामले में एक नामजद सहित अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गेसिंहपुर निवासी रामनिवास ने बताया कि उनका 32 वर्षीय बेटा लखन मकान के पीछे तालाब किनारे खुली जगह में चारपाई पर सो रहा था। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे रामनिवास की बेटी आरती ने लखन को खून से लथपथ मृत अवस्था में पाया। रामनिवास ने पुलिस को बताया कि उन्हें गांव के ही नितुल पाल और उसके अज्ञात साथी पर पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से लखन के गले पर वार कर हत्या करने का शक है। पुलिस ने रामनिवास की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। छानबीन के दौरान, पुलिस को मृतक की चारपाई से करीब 20 मीटर दूर गली में एक सफेद अंगोछा और चप्पल मिली, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक संजीव अग्रवाल बोले-​​बरेली को एम्स और केंद्रीय विश्वविद्यालय दिलाएंगे:बाकरगंज सिटी स्टेशन के पास अंडरपास बनवाया, अधूरे काम चुनाव से पहले 100% पूरा होंगे
    Next Article
    उन्नाव में बोलेरो की टक्कर से बाइकसवार 3 की मौत:10 फीट दूर उछलकर गिरे, दाह संस्कार से लौट रहे थे अपने गांव हरदोई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment