Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे नेपाल में नजर आई, CCTV:बहन-ड्राइवर भी साथ, गाड़ी बार्डर पर छोड़कर भागी; वहीं से 2 वीडियो जारी किए

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे नेपाल में नजर आई है। जांच के दौरान पुलिस को नेपाल के महीम नगर बस स्टेशन के दो CCTV फुटेज मिले हैं, जिनमें श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और दोस्त आदिल दिखाई दे रहे हैं। पहले CCTV फुटेज में तीनों सड़क पार करते दिख रहे हैं, जबकि दूसरे फुटेज में वे ई-रिक्शा से जाते नजर आ रहे हैं। 9 अक्टूबर को अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर करोड़पति कारोबारी की मौत के बाद से ही श्रद्धा फरार है। अपनी बहन और ड्राइवर के साथ पुलिस को चकमा दे रही है। पुलिस जब उसे लखनऊ समेत अलग-अलग ठिकानों पर तलाश रही थी, तब वह नेपाल बॉर्डर पार कर चुकी थी। लोकेशन ट्रेस करने के बाद पुलिस जब सीतापुर और लखीमपुर पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। तीनों पहले ही वहां से निकल चुके थे। तीनों बहराइच के रुपईडीहा में नेपाल बॉर्डर पहुंचे। अपनी स्कॉर्पियो कार छोड़कर पैदल ही नेपाल भाग गए। वहीं से बुधवार रात श्रद्धा ने 2 वीडियो जारी किए। कहा- "मैं भागी नहीं हूं। शिवा ने सुसाइड किया है। मैं पुलिस के सामने आकर सच बताना चाहती हूं।" 2 CCTV फुटेज देखिए… सबसे पहले पढ़िए CCTV फुटेज में क्या दिख रहा है- हत्यारोपी मॉडल ने वीडियो जारी कर क्या-क्या कहा? पढ़िए दैनिक भास्कर ने पहले ही बताया था- श्रद्धा नेपाल भागी दैनिक भास्कर ने 12 अक्टूबर को ही बता दिया था कि श्रद्धा अपने पुराने दोस्त आमिर के साथ नेपाल भाग गई है। उसे आमिर ने नेपाल बॉर्डर तक पहुंचाया था। आमिर केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर से श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि को स्विफ्ट कार से लेकर निकला था। रास्ते में कहीं से श्रद्धा ने आमिर की कार छोड़ अपनी स्कॉर्पियो ले ली थी। आमिर ने दोनों को बहराइच के रुपईडीहा में छोड़ा था। 13 अक्टूबर को पुलिस ने श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। शिवा को चैट पर कहा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा इस बीच श्रद्धा की शिवा के साथ की गई चैट भी सामने आई है। इसमें श्रद्धा ने शिवा से कहा था कि तुम्हारे साथ बुरा ही होगा। अब तक की जांच में पता चला है कि श्रद्धा 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले लखनऊ के सबसे बड़े डांडिया फेस्ट में VVIP गेस्ट बनाई गई थी। साथ ही पता चला है कि श्रद्धा ब्लैकमेलिंग का टारगेट पूरा करने के बाद मोबाइल नंबर बदल लेती थी। अब तक वह 4 नंबर बदल चुकी है। वहीं, शिवा के घरवालों का आरोप है कि रसूख के चलते श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और उसके ड्राइवर दानिश की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। सीतापुर से नेपाल तक पुलिस को दिया चकमा, कोई पल-पल की खबर पहुंचा रहा श्रद्धा के फॉलोअर बढ़े, फॉलोइंग घटी इंस्ट्राग्राम पर श्रद्धा दुबे के फॉलोअर गेम की भी चर्चा है। घटना के बाद जहां श्रद्धा के फॉलोअर्स 1.41 लाख से बढ़कर 1.42 लाख हो गए हैं। इस दौरान फॉलोइंग यानी जिसे श्रद्धा फॉलो करती थी, वह घट गए हैं। पहले श्रद्धा 421 लोगों को फॉलो करती थी, जो अब घटकर 410 रह गए हैं। दावा किया जा रहा है कि घटनाक्रम के बाद श्रद्धा के अकाउंट से या तो वीवीआईपी प्रोफाइल्स को ब्लॉक किया गया है या फिर श्रद्धा ने उन्हें अन फॉलो किया है। श्रद्धा की बहन रश्मि दुबे भी फरार है। जांच में सामने आया है कि रश्मि दुबे पहले एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करती थी। कॉरपोरेट लाइफ जीने वाली रश्मि अपनी बहन श्रद्धा की सोशल मीडिया पर बढ़ती शोहरत, रील्स और लाखों फॉलोअर्स की चकाचौंध से रूबरू हुई, तो उसका मन भी इन्फ्लुएंसर बनने का हुआ। उसने धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर एक्टिव होना शुरू किया। लेट नाइट पार्टियां और हुक्का की वह शौकीन है। मॉडल की तरह सजने संवरने के वीडियो उसने सोशल इंस्ट्राग्राम पर डाल रखे हैं। अब पढ़िए पूरा मामला क्या है… 9 अक्टूबर को हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा पिछले 4 महीने से श्रद्धा के साथ लिव-इन में रह रहा था। घटना के बाद उसकी बॉडी पर सिर्फ अंडरवियर था। चेहरे पर लिपस्टिक लगी हुई थी। शरीर पर कई जगह सिगरेट से जलाने के निशान भी मिले थे। शिवा की मां रंजना शर्मा ने उसकी मौत के मामले में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि श्रद्धा ने ही शिवा को चौथी मंजिल से धक्का दिया था। हजरतगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा- पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… कारोबारी की हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे सामने आई: VIDEO जारी कर कहा- मैं भागी नहीं; लखनऊ पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का एक वीडियो सामने आया है। बुधवार रात जारी इस वीडियो में वह कह रही है- मैं कहीं भागी नहीं हूं। शिवा शर्मा की हत्या नहीं हुई, वह फ्लैट से कूदा था। वह एक सुसाइड था। मेरी आप सभी से रिक्वेस्ट है, प्लीज मेरे नाम को ऐसे नहीं उछालिए। आप लोगों ने मेरा नाम कई नेताओं और अफसरों से जोड़ा है। मेरा नाम हर किसी के साथ मत जोड़िए। अगर वो मेरे इंस्टाग्राम से जुड़ा है, तो आप मेरे बारे में ऐसी अफवाह न फैलाइए। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में:गरीबों के लिए हवेलियां बनेंगी; सफाईकर्मियों को 16000 रुपए न्यूनतम मानदेय देंगे
    Next Article
    अंडरवियर में 70 लाख का सोना छिपाकर लाया:पेस्ट बनाकर चिपकाए था, चाल देखकर शक हुआ, लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment