Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिंदी के पेपर में 2,846 परीक्षार्थी अनुपस्थित:पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, सीसीटीवी से रही निगरानी

    18 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में यूपी बोर्ड परीक्षाओं का बुधवार को शांतिपूर्ण आगाज़ हुआ। पहले दिन हाईस्कूल हिंदी विषय की प्रथम पाली की परीक्षा जिले के सभी निर्धारित केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की कोई सूचना नहीं मिली। जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रथम पाली में कुल 49,613 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 46,767 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,846 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। लिंगवार विवरण के अनुसार, 27,807 बालक पंजीकृत थे, जिनमें से 25,952 उपस्थित रहे और 1,855 अनुपस्थित पाए गए। इसी तरह, 21,806 बालिकाओं में से 20,815 ने परीक्षा दी, जबकि 991 बालिकाएं अनुपस्थित रहीं। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और प्रशासनिक अधिकारियों की सतत देखरेख में परीक्षा संपन्न कराई गई। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर शिक्षा विभाग ने संतोष व्यक्त किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंडित नगला बाईपास 18 से 20 फरवरी तक बंद:मुरादाबाद में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के कारण यातायात डायवर्ट, भारी वाहनों पर प्रतिबंध जारी
    Next Article
    घरेलू विवाद के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खाया:हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर, अब पुलिस जांच ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment