Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिंदू केवल एक धर्म नहीं, विचारधारा है:गोरखपुर में हर-हर शंभू से मशहूर सिंगर अभिलिप्सा बोलीं- इस शहर की ऊर्जा अलग है

    10 hours ago

    1

    0

    'हर हर शंभू' शिव भजन से फेमस हुईं अभिलिप्सा पंडा सोमवार को गोरखपुर पहुंची। यहां उनके फैंस ने उनका फूलमाला से जोरदार स्वागत किया। वह गोरखपुर में महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने पहुंची हैं। दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में अभिलिप्सा पंडा ने अपने करियर, सफलता और हिन्दुत्व पर बेबाकी से अपनी बात रखी। पढ़िए पूरी बातचीत… सवाल: किस कार्यक्रम में गोरखपुर आई हैं? जवाब: मैं महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने के लिए गोरखपुर आई हूं। यह कार्यक्रम 17 फरवरी को शाम 7 बजे गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि अधिक से अधिक संख्या में आएं। गोरखपुर आकर बहुत अच्छा लग रहा है। इस शहर की ऊर्जा और आभा सचमुच अलग है। सवाल: जिस गाने से आप मशहूर हुई हैं, उसकी दो लाइनें गुनगुना दीजिए। जवाब: जी, जिस गाने की आप बात कर रहे हैं, उसने मुझे बहुत प्यार और पहचान दी है। मैं इसे महादेव की कृपा मानती हूं। इसके बोल हैं— “नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय, नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै नकाराय नमः शिवाय। हर हर शंभू शंभू शंभू शंभू शिव महादेवा…” सवाल: अपने करियर के बारे में कुछ बताइए, जीवन में कैसे उतार-चढ़ाव रहे? जवाब: जीवन में उतार-चढ़ाव और संघर्ष तो हर किसी के हिस्से में आते हैं। लेकिन मेरा मानना है कि हमें संघर्ष को अधिक महत्व नहीं देना चाहिए। यदि किसी को प्रेरणा लेनी है तो वह आपकी सफलता से लेगा। बचपन से ही कला मेरे स्वभाव का हिस्सा रही है। मेरा सांस्कृतिक परिवेश भी संगीत से जुड़ा रहा है। तीन साल की उम्र से ही मेरी संगीत शिक्षा शुरू हो गई थी। सवाल: प्रयागराज में आपने काफी समय बिताया है। हाल ही में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर जो विवाद हुआ, उस पर आपकी क्या राय है? जवाब: विवादास्पद विषयों पर मैं टिप्पणी नहीं करना चाहूंगी। हर विषय के कई पहलू और अलग-अलग दृष्टिकोण होते हैं। हम किसी एक पक्ष को देखकर निर्णय नहीं कर सकते। मैं अभी इतनी बड़ी नहीं हूं कि किसी विषय पर अंतिम राय दूं। मेरा मानना है कि हर घटना के पीछे कोई न कोई कारण होता है। सवाल: गोरखपुर पहुंचे सरसंघचालक मोहन भागवत के इस बयान पर आपकी क्या राय है कि सभी भारतीय हिंदू हैं? जवाब: मेरा मानना है कि ‘हिंदू’ केवल एक धर्म नहीं, बल्कि एक व्यापक सांस्कृतिक पहचान और विचारधारा है। हमारा मूल धर्म सनातन है, जिसका न आदि है और न अंत। ‘सनातन’ का अर्थ ही शाश्वत है। भारत में रहने वाले लोग सांस्कृतिक रूप से एक साझा विरासत से जुड़े हैं। इस संदर्भ में ‘हिंदू’ को एक जीवन दृष्टि के रूप में भी देखा जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेट्रोल पंप कर्मियों ने युवकों को पेट्रोल से नहलाया, VIDEO:2 बाइक से 4 लड़के पहुंचे थे, चारों को पीटा; बचाने आए युवक को धक्का मारा
    Next Article
    झांसी में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट:लखनऊ में विधानसभा घेरने जा रहे थे, घर के बाहर पुलिस तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment