Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथी ने दांत में फंसाकर पटका, पैर से कुचला:बहराइच में 100 साल के पुजारी पर किया हमला, दो दिन के अंदर दूसरी मौत

    19 hours ago

    1

    0

    बहराइच में रविवार रात जंगली हाथी के हमले में एक बुजुर्ग पुजारी की दर्दनाक मौत हो गई। हाथी ने पहले पुजारी को दांत में फंसा कर पटका। इसके बाद उनके ऊपर पैर रखकर कुचल दिया। इससे पुजारी की मौके पर मौत हो गई। घटना रात करीब 8:30 बजे हुई कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कटियारा बाबा कुटिया में हुई।मृतक की पहचान सुरेश दास (लगभग 100 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कारीकोट क्षेत्र के हजारीपुरवा गांव के निवासी थे। वह कई वर्षों से कुटिया में रहकर पूजा-पाठ कर रहे थे। देखिए तीन तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला… कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कटियारा बाबा कुटिया में रविवार रात 8:30 बजे पुजारी सुरेश दास अपने साथी राम लखन के साथ खाना खा रहे थे। राम लखन थाली धोने चले गए और पुजारी कुटिया में ही मौजूद थे। उसी समय एक दांत वाला हाथी कुटिया में घुस गया। राम लखन ने बताया कि जब वो कुटिया में आए तो देखा कि कुटिया में हाथी मौजूद है। वो टॉर्च लेने के लिए चले गए। हाथी अचानक से झोपड़ी तोड़ने लगा। वहां मौजूद पुजारी ने हाथी से कहा, “सब तोड़ दोगे क्या? हम कहां रहेंगे?” इतने में हाथी ने पुजारी को दौड़ा लिया। पुजारी भागने में नाकाम रहे। हाथी ने गुस्से में पुजारी को दांत में फंसाया और पटक दिया। हाथी ने उनके ऊपर पैर रख दिया। हाथी के कुचलने से पुजारी की मौत हो गई। राम लखन ने फौरन घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान श्याम लाल ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। सुजौली थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा और वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। कतर्नियाघाट के रेंजर आशीष गोंड ने बताया कि हाथियों की गतिविधि बढ़ी हुई है, जिससे रात में मौके तक पहुंचने में दिक्कतें आईं। दो दिन के अंदर हुई दूसरी मौत बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत बिछिया–मिहीपुरवा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक हाथी के हमले में बाइक सवार महिला की मौत हो गई थी। वहीं, दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर बाइक की रफ्तार धीमी होते ही हाथी ने हमला कर दिया। बड़े बेटे करन और छोटे बेटे अर्जुन ने बताया कि हाथी ने सूंड से उनकी मां को पटक दिया और पैरों तले रौंदते हुए जंगल की ओर चला गया। ----------------------------- ये पढ़ें - 'क्रिकेटर का 15 साल का रिश्ता जाति के चलते टूटा':भाई बोला- लड़की के घरवाले धमकाते थे; नोएडा में प्रेमिका की हत्या करके जान दी थी सुमित से रेखा शादी नहीं करना चाहती थी। करीब 1 साल पहले दोनों अलग हो गए थे। रेखा ने इस बारे में घरवालों को भी बता दिया था। इसके बावजूद सुमित उसे बार-बार फोन करता था। परेशान होकर रेखा ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। यह कहना है नोएडा की रेखा के पिता देव चंद्र कांत का, जिनकी बेटी की लाश कार में प्रेमी के साथ मिली थी। उन्होंने कहा- 13 फरवरी को रेखा ने अपनी मां को फोन पर बताया था कि वह 15 मिनट में घर पहुंच रही है और उसके लिए खाना ना बनाना। लेकिन वह घर नहीं लौटी। अगले दिन दोपहर में उसकी डेड बॉडी मिली। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे 16 फरवरी: आपके काम की खबर:करामत कॉलेज में रोजगार मेला, मुंशी पुलिया पर जागरूकता सम्मेलन
    Next Article
    बुलंदशहर में एक दिन में मिले दो शव:लापता प्रधान और व्यापारी के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस के हाथ अभी खाली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment