Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथ नहीं, हौसले से लिखी कामयाबी:रुदौली के शिवानी ने पैरों की उंगलियों से परीक्षा देकर 12वीं में हासिल किए 60% अंक

    16 hours ago

    1

    0

    रुदौली क्षेत्र की एक बेटी ने अपने हौसले और जज्बे से ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई है। नगर के नयागंज निवासी धर्मराज की दिव्यांग पुत्री शिवानी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में पैरों की उंगलियों से लिखकर प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है। उसे 60 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। शिवानी के दोनों हाथ नहीं हैं, लेकिन उसने कभी अपनी इस कमी को अपनी राह में बाधा नहीं बनने दिया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उसने लगातार मेहनत और अभ्यास के दम पर पैरों से लिखना सीखा और इसी के सहारे परीक्षा में सफलता पाई। वह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रुदौली की छात्रा है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी सामान्य है। पिता धर्मराज ट्रैक्टर चालक हैं और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बताया जाता है कि बचपन में एक हादसे में शिवानी के दोनों हाथ कट गए थे, जिससे परिवार पर गहरा असर पड़ा। इसके बावजूद शिवानी ने हार नहीं मानी और अपने जुनून के साथ पढ़ाई जारी रखी। हाईस्कूल में भी उसने इसी तरह परीक्षा देकर सफलता हासिल की थी। शिवानी की इस उपलब्धि की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। समाजसेवी डॉ. नेहाल रजा ने उसे सम्मानित कर मिठाई खिलाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। शिवानी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रधानाचार्य आफरीन फातिमा और विद्यालय की शिक्षिकाओं को देती है। अब नहीं रुकेगी पढ़ाई, समाजसेवी ने उठाया जिम्मा शिवानी के जज्बे से प्रभावित होकर समाजसेवी डॉ. नेहाल रजा ने उसकी आगे की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि शिवानी जितनी पढ़ाई करना चाहेगी, उसे हर संभव सहयोग दिया जाएगा। शिवानी ने बताया कि वह आगे बीए की पढ़ाई करना चाहती है और अपने सपनों को साकार करने के लिए लगातार मेहनत करती रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद सदर में रूपेश गुप्ता बने भाजपा की पहली पसंद:सपा से सरल दुबे, बसपा से नागेंद्र सिंह जाटव, विधायक का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    प्रयागराज में बदला मौसम, आसमान में छाए बादल:उमस भरी गर्मी बरकरार,चल रही तेज हवाएं, तापमान 42.4°C

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment