Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिंदू नववर्ष और नवरात्रि के अवसर पर शोभायात्रा निकाली:मैनपुरी में सड़कों पर उतरी आस्था की झलक, जुलूस बना संस्कृति का संदेशवाहक

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में गुरुवार रात हिंदू नव वर्ष और नवरात्रि के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर आस्था, रंग और परंपरा के संगम में डूबा रहा, जिसमें दो दर्जन से अधिक झांकियां और रोड शो शामिल थे। कलाकारों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों का मन मोह लिया। यह शोभा यात्रा प्रमुख मार्गों और बाजारों से होकर गुजरी, जिसने धार्मिक उत्साह के साथ-साथ सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का मजबूत संदेश दिया। इसमें देवी-देवताओं, संत-महात्माओं और भारतीय परंपराओं को दर्शाती जीवंत झांकियां शामिल थीं। इस आयोजन को महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज का सानिध्य प्राप्त था। उनके साथ-साथ विभिन्न हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों की बड़ी भागीदारी ने इसे एक जनआंदोलन का रूप दे दिया। यादव महासभा के प्रदेश सचिव और भाजपा नेता विनीत यादव ने बताया कि यह आयोजन हर साल हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में किया जाता है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों को भारतीय नव वर्ष की शुरुआत की याद दिलाना है और अंग्रेजी संस्कृति को केवल कार्यालयों तक सीमित रखकर भारतीय संस्कृति को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। स्वामी हरिहरानंद महाराज ने इस अवसर पर कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से भारतीय नव संवत्सर की शुरुआत होती है। उन्होंने खेद व्यक्त किया कि वर्षों की गुलामी के कारण लोग इसे भूल गए और 1 जनवरी को नव वर्ष मानने लगे। उन्होंने लोगों से अपनी परंपराओं को अपनाने और भारतीय कैलेंडर के अनुसार नव वर्ष मनाने की अपील की। स्वामी हरिहरानंद महाराज ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को एकजुट करने और नई दिशा देने का काम करते हैं। मैनपुरी में निकली यह शोभा यात्रा न केवल आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि अपनी संस्कृति को पहचानने और उसे आगे बढ़ाने का एक सशक्त प्रयास भी साबित हुई। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें वरुण गांधी परिवार के साथ PM मोदी से मिले, लोकसभा में टिकट कटने के बाद पहली मुलाकात, अहम जिम्मेदारी मिल सकती है लोकसभा चुनाव में पीलीभीत से टिकट कटने के बाद भाजपा नेता वरुण गांधी ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। उनकी पत्नी यामिनी और बेटी अनुसूया भी साथ रहीं। सूत्रों के मुताबिक, वरुण ने देश के मौजूदा हालात पर पीएम से चर्चा की। उनका मार्गदर्शन लिया। पीएम ने भी वरुण और उनकी पत्नी से हालचाल पूछा और बेटी को दुलारा। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीर नगर में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:DPRO पर भ्रष्टाचार के आरोप, रिश्वत लेते बाबू की गिरफ्तारी के बाद विरोध
    Next Article
    सड़क किनारे बैठी महिला की मौत:देवरिया में तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, खाना बनाते समय हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment