Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क किनारे बैठी महिला की मौत:देवरिया में तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, खाना बनाते समय हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगिया चौराहे पर गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। अज्ञात चार पहिया वाहन ने सड़क किनारे बैठी महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई और अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान गुच्ची देवी (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपने पति सुनील डोम के साथ जोगिया चौराहे के पास पिढरा रोड किनारे झोपड़ी डालकर रहती थीं। गुरुवार शाम करीब 7 बजे गुच्ची देवी अपने पति के साथ घर के बाहर बैठकर खाना बना रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे बैठी गुच्ची देवी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गुच्ची देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद की कोशिश की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल भेजा गया। हालांकि, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि वाहन की पहचान की जा सके। इस घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिंदू नववर्ष और नवरात्रि के अवसर पर शोभायात्रा निकाली:मैनपुरी में सड़कों पर उतरी आस्था की झलक, जुलूस बना संस्कृति का संदेशवाहक
    Next Article
    हरदोई में एसआईआर बैठक में लड़खड़ाए बीईओ:शराब के नशे में होने की आशंका, एडीएम ने दिए मेडिकल कराने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment