Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिंदू युवा वाहिनी के नेता के बेटे की मौत:महाराजगंज में शव रेलवे ट्रैक पर मिला, शरीर पर चोट के निशान; परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

    15 hours ago

    2

    0

    महाराजगंज में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष के बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे लोको पायलेट ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रेलवे ट्रैक पर शव की सूचना मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। लोको पायलट की सूचना पर पुलिस को बताया कि खुशहालनगर की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पहले 2 तस्वीरें - अब मामला विस्तार से … मृतक की पहचान करौता उर्फ नेबुईया निवासी प्रिंस शर्मा(15) के रूप में हुई है। मृतक हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष गणेश शर्मा का बेटा है। हादसे की सूचना लोको पायलट रवीन्द्र राम ने कप्तागंज रेलवे स्टेशन पर दी। जिसके बाद घुघली रेलवे स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। किशोर के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। मृतक का बायां पैर कटा हुआ था। जबकि सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के गंभीर निशान हैं। मृतक की जेब से परिजनों के आधार कार्ड मिले। जिससे मृतक की पहचान की गई। खुशहालनगर की ओर जाने वाले ट्रैक पर शव मिलने की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल शव को कब्जा पुलिस लेकर वास्ते पोस्टमार्टम मर्चरी हाउस जिला अस्पताल महराजगंज भेजा गया। पिता गणेश शर्मा ने हत्या की आशंका जताई मृतक के पिता गणेश शर्मा ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके बेटे का गांव के ही एक व्यक्ति के साथ विवाद चल रहा था। जिसके चलते साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है। थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है और संदेह के घेरे में आए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीएचयू के IMS गोदाम में लगी आग:पास में क्लास चल रही थी, छात्रों को बाहर निकाला गया
    Next Article
    संभल में ट्रैक्टर से स्टंट के दौरान युवक घायल:दो पहियों पर चलाया, पुलिस ने ट्रैक्टर सीज किया, पिता के नाम फाइनेंस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment