Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में 49वां ढाकेश्वर बाबा मेला शुरू:समिति ने काके का किया सम्मान, मेला और रसिया दंगल में श्रोताओं ने लिया भरपूर आनंद

    2 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के प्रदेश कमेटी सदस्य और पूर्व हाथरस विधानसभा प्रत्याशी रामनारायण काके ने गांव ढकपुरा ददनपुर में 49वें ढाकेश्वर बाबा सेवा समिति मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रसिया दंगल का भी आयोजन किया गया। काके ने फीता काटकर रसिया दंगल का शुभारंभ किया और दर्शकों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। मेला आयोजित करने वाली बाबा ढाकेश्वरी सेवा समिति, ढकपुरा, हाथरस के सदस्यों ने उद्घाटनकर्ता काके का फूल माला, पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मान किया। इसके साथ ही उन्हें हनुमान जी का छवि चित्र भी भेंट किया गया। गणमान्य लोग और मेले की रंगत इस अवसर पर समिति के सदस्य और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित थे- अध्यक्ष टिंकू शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष हेमंत गौड़, दिनेश सविता, नवनीत शर्मा, नवीन शर्मा, अशोक कुमार दिवाकर, पूर्व प्रधान नत्थीलाल शर्मा, डिंपल शर्मा, मदन गौड़, हर्षित गौड़, ओमा लाला पान वाले, ओमप्रकाश वार्ष्णेय, योगेश समाधिया, प्रवीण शर्मा, रमेश चंद शर्मा लस्सी वाले, सुनील कुमार दिवाकर और विशाल शर्मा। मौके पर मौजूद लोग मेले और रसिया दंगल का भरपूर आनंद उठाते नजर आए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में आज फिर बारिश और आंधी की संभावना:गर्मी से मिलेगी राहत तो किसानों को हो सकता है नुकसान
    Next Article
    हापुड़ में सिलेंडर कालाबाजारी का खुलासा, 2300 सिलेंडरों का घपला:डीएम ने इंडेन सेल्स अफसर पर कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment