Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में आज फिर बारिश और आंधी की संभावना:गर्मी से मिलेगी राहत तो किसानों को हो सकता है नुकसान

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। जिसका असर यह है कि बीती रात हुई बूंदाबांदी के बाद आज भी मेरठ और आसपास के इलाकों में मौसम बदलने के पूरे आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने और आंधी आने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना हैं वहीं न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बीते दिनों की तुलना में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि, राहत के साथ-साथ परेशानी भी बढ़ सकती है। तेज हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में धूल भरी आंधी, पेड़ों की टहनियां टूटने और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी स्थिति भी बन सकती है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिन में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रह सकता है, लेकिन दोपहर बाद और शाम के समय मौसम अचानक बदल सकता है। गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इससे जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर बाहर निकलने वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लोग अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और तेज हवा या बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें। गेंहू की फसल को नुकसान जिन किसानों ने अपनी गेहूं की फसल में हाल ही में सिचाई की है हल्की बारिश और तेज हवा से उनको नुकसान हो सकता है। जमीन में नमी होने के कारण हवा चलने से फसल गिर जाएगी जिस कारण कटाई के समय वह किसान के लिए नुकसानदायक साबित होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में सगे भाई-बहन की मौत, दो घायल:तेज आंधी से पेड़ की डाल बाइक सवारों पर गिरी, युवती की 26 अप्रैल को आनी थी बारात
    Next Article
    हाथरस में 49वां ढाकेश्वर बाबा मेला शुरू:समिति ने काके का किया सम्मान, मेला और रसिया दंगल में श्रोताओं ने लिया भरपूर आनंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment