Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में आरपीएफ के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की मौत:सादाबाद-मथुरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, पैतृक गांव से घर लौट रहे थे

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस के सादाबाद-मथुरा मार्ग पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। देखें 2 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… सादाबाद-मथुरा मार्ग पर रविवार शाम करीब 5:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। डीसी पब्लिक स्कूल के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार सड़क पर गिर पड़ा। इस हादसे में 86 वर्षीय खजान सिंह पुत्र चौधरी शेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वह रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में सब-इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त थे। उन्हें 1968 में नौकरी मिली थी और जुलाई 2008 में सेवानिवृत्त हुए थे। मृतक वर्तमान में सादाबाद के गंगानगर में रहते थे, जबकि उनका मूल निवास मथुरा जिले के गांव रदोई में था, जहां उनकी खेती-बाड़ी भी है। घटना के समय वह अपने पैतृक गांव रदोई से सादाबाद स्थित घर लौट रहे थे। उनके घर से घटनास्थल की दूरी करीब 6 किलोमीटर बताई गई है। हादसे की सूचना परिजनों को शाम करीब 6 बजे मिली, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि मृतक की मौके पर ही मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। मृतक के परिवार में पत्नी ओमवती, पुत्र प्रमोद कुमार, दो पौत्र और एक पौत्री हैं। घटना के बाद से पूरे परिवार में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज बारा सीट पर विधायक वाचस्पति या कोई और:सपा से अजय, जयशंकर भारती या फिर राजू पासी पहली पसंद, बसपा से किसे उम्मीदवार बनाएंगे
    Next Article
    IPL में बेंगलुरु vs चेन्नई:कोहली 28 रन बनाकर आउट, अंशुल कम्बोज ने कैच कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment