Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में भगवान परशुराम शोभायात्रा की धूम:हजारों भक्त शोभायात्रा में हुए शामिल, मनोहारी झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र, बरसे फूल

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में आज गुरुवार शाम भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में आयोजित इस शोभायात्रा के संयोजक महासभा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा उर्फ योगा पंडित थे। यह शोभायात्रा आगरा रोड स्थित चित्रकूट बगीची से शुरू हुई, जहां सर्वप्रथम पूजा-अर्चना की गई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम के रथ के साथ ब्रज संत पंडित गया प्रसाद जी, वैष्णो देवी मंदिर और गणेश जी की झांकियां शामिल थीं। इसके अतिरिक्त, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात से आई झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें मुंबई के प्रसिद्ध लाल बाग के राजा गणेश जी, बाहुबली हनुमान जी, शिव ताण्डव, औघड नाथ की झांकी, शिवजी की बारात और खाटू श्याम जी की झांकियां विशेष रूप से उल्लेखनीय थीं। कोलकाता, पश्चिम बंगाल की शक्तिपूजा और धार्मिक परंपराओं को दर्शाते हुए नौ काली और अठारह भैरव का भव्य प्रदर्शन भी शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहा। गिर्राज जी की 56 भोग की झांकी भी इसमें शामिल थी। कलाकारों ने शोभायात्रा में अपने करतब दिखाए। कुल 60 से अधिक झांकियां इस आयोजन का हिस्सा थीं। दूर-दराज से आए कई बैंड भक्ति संगीत का प्रसारण कर रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत और पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सांसद अनूप प्रधान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, डॉ. अविन शर्मा, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, चिरागवीर उपाध्याय, राजेश सिंह गुड्डू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय, केके दीक्षित, डॉ. विकास शर्मा, सुधीर पचौरी, बालकिशन शर्मा (बालो गुरु), जय शर्मा, आर्यावर्त पुरोहित, तरुण शर्मा, कृष्ण बिहारी शर्मा, गौरव शर्मा, विकास भारद्वाज, विष्णु सारस्वत, अनुराग दीक्षित, संजय शर्मा और प्रशांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शोभायात्रा में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण और कोतवाली निरीक्षक सत्येंद्र राघव भारी पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। देखें शोभायात्रा की फोटो…
    Click here to Read more
    Prev Article
    टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का मशाल जुलूस:सोनभद्र में सड़कों पर उतरा यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन संगठन
    Next Article
    पूर्व विधायक के टूटे दरवाजे पर लगा प्लाई बोर्ड:3 मंजिला मकान में हुआ था विस्फोट, पुलिस फोर्स तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment