Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में ब्रजभाषा के रंग में सजा कवि सम्मेलन:देशभर के कवियों ने रचनाओं से मोहा मन, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ आयोजन का शुभारंभ

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस। ज्ञान कला संजीवनी समिति और ब्रज कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में ब्रजभाषा कवि डॉ. जगदीश लवानिया स्मृति कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदा और डॉ. जगदीश लवानिया के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। दीप प्रज्वलन में राजेश कुमार सिंह (डिविजनल कमांडर होमगार्ड्स), आरके सिंह और प्रद्युम गुप्ता (डिप्टी कमिश्नर जीएसटी), दीपक कुमार (अग्निशमन अधिकारी), उदित नारायण मिश्र, गजेंद्र शर्मा सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे। कवियों ने बांधा समां कवि सम्मेलन का संचालन अनिल अग्रवंशी ने किया, जबकि डॉ. रुचि चतुर्वेदी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मध्यम सक्सेना, अमन अक्षर, श्रद्धा शौर्य, डॉ. अर्जुन सिंसौदिया, बलराम श्रीवास्तव सहित कई कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। बड़ी संख्या में जुटे साहित्य प्रेमी कार्यक्रम में अनु विमल, इंद्रा जैसवाल, डॉ. प्रतिभा भारद्वाज, अल्का, वंदना, श्वेता, डिंपल, रूबी वार्ष्णेय, रूपम कुशवाह सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। सम्मेलन में श्याम बाबू चिंतन, गाफिल स्वामी, प्रभुदयाल दीक्षित ‘प्रभु’, देवी सिंह निडर, जयप्रकाश पचौरी सहित कई वरिष्ठ कवि भी मौजूद रहे। आयोजकों की अहम भूमिका कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रगल्भ लवानिया (असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज) और ललित लवानिया रहे। संचालन डॉ. प्रीति लवानिया और सह-संयोजक चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया, जबकि गीतकार डॉ. बिष्णु सक्सेना सूत्रधार रहे। डॉ. रुचि चतुर्वेदी को मिला सम्मान इस अवसर पर ब्रजभाषा की वरिष्ठ कवयित्री डॉ. रुचि चतुर्वेदी को डॉ. जगदीश लवानिया स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल बौहरे ने की, जबकि व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अदिति लवानिया ने संभाली। आयोजन के दौरान पूरा माहौल साहित्य और संस्कृति की सुगंध से सराबोर रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में कड़ी सुरक्षा के बीच होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू:सघन जांच, सीसीटीवी निगरानी और भारी पुलिस बल के बीच शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने की तैयारी
    Next Article
    हरदोई में पटरियों से जाने को मजबूर राहगीर:सुरक्षाकर्मी नदारद, हादसे का खतरा बरकरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment