Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में फिर तेज आंधी और बारिश:कई जगह पेड़ और पोल गिरे, नेशनल हाईवे पर लगा जाम, गेहूं की फसल को नुकसान

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में आज शनिवार की शाम एक बार फिर तेज आंधी और बारिश हुई, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। लगभग आधे घंटे तक हुई इस बारिश से पहले 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। तेज आंधी और बारिश के कारण जिले में कई स्थानों पर बिजली के खंभे और पेड़ टूटकर गिर गए। आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर पेड़ गिरने से काफी देर तक यातायात बाधित रहा। इसके अतिरिक्त, कई जगहों पर होर्डिंग भी उखड़ गए। किसानों की भीग गई फसल इस बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीग गई है, जिससे किसान काफी चिंतित हैं। आज हाथरस का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस था। अगले एक-दो दिनों तक और आंधी-बारिश की संभावना जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में आंधी-बारिश और ओले गिरे, 3 की मौत:1 गंभीर, हैलट हॉस्पिटल में भरा पानी; 21.4 मिमी बारिश दर्ज
    Next Article
    लखनऊ विवि में 12वीं अंतर-महाविद्यालयीन मूट कोर्ट प्रतियोगिता:LUMA ने जस्टिस डॉ. ए. एस. आनंद हॉल में किया आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment