Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में हत्या का आरोपी गिरफ्तार:प्रॉपर्टी डीलर को बंधक बनाकर मारा था, फरार मुख्य आरोपियों की तलाश तेज

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस में प्रॉपर्टी डीलर वेद प्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह वारदात 6 अप्रैल की रात की है, जब सोनू की हत्या कर उसके शव को सादाबाद-जलेसर रोड स्थित एक गंदे नाले में फेंक दिया गया था। मृतक सोनू, हाथरस के गली जै राधे, कोतवाली सदर क्षेत्र का निवासी था। मृतक की बहन ने आरोप लगाया था कि दिल्ली वाला मोहल्ला निवासी भूमाफिया कमल और गौरव (पुत्र कुल्लो पहलवान) ने मकान पर कब्जे के लिए उसके भाई की हत्या कर दी। फैक्ट्री में दी गई यातनाएं पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी कमल और गौरव ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोनू को बेरहमी से यातनाएं दीं और फिर उसकी हत्या कर दी। यह हत्या कथित तौर पर कमल की फैक्ट्री में की गई थी। हैरानी की बात यह रही कि आरोपियों ने हत्या का वीडियो भी बनाया और उसे परिचितों को दिखाकर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की। पहले ही 10 आरोपी गिरफ्तार इस मामले में पुलिस अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। कुछ आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था। मुख्य आरोपी कमल और गौरव फरार थे, जिन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। हाल ही में सूचना मिली कि दोनों को दिल्ली के अशोक विहार थाना पुलिस ने अवैध हथियार के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। अब हाथरस पुलिस उन्हें बी-वारंट के जरिए वापस लाने की प्रक्रिया में जुटी है। एक और गिरफ्तारी, जांच में तेजी पुलिस ने अब इस मामले में कन्हैया पुत्र मुरारी लाल, निवासी दिल्ली वाला चौक, गली द्वारिकाधीश, कोतवाली सदर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है और लगातार दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'संविधान डॉ. अंबेडकर नहीं, 242 सांसदों ने बनाया था':अयोध्या में बृजभूषण सिंह बोले- तुम 175 साल आरक्षण ले लो, हमें जरुरत नहीं
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में फर्जी नंबर प्लेट गैंग का भंडाफोड़:दो ट्रकों के साथ तीन गिरफ्तार, टैक्स-बीमा धोखाधड़ी का खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment