Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'संविधान डॉ. अंबेडकर नहीं, 242 सांसदों ने बनाया था':अयोध्या में बृजभूषण सिंह बोले- तुम 175 साल आरक्षण ले लो, हमें जरुरत नहीं

    6 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में परशुराम जयंती के मौके पर रविवार को भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह आरक्षण व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा- 75 नहीं, 175 साल तक आरक्षण ले लो। हमें इसकी आवश्यकता नहीं है। आज भी कई पारंपरिक समुदाय विकास की मुख्यधारा से दूर हैं। संविधान निर्माण पर उन्होंने कहा- संविधान केवल डॉ. भीमराव अंबेडकर ने ही नहीं, बल्कि 242 सांसदों ने मिलकर बनाया था। इसके साथ ही उन्होंने बहुजन समाज के संस्थापक कांशीराम को एक 'समाजसेवी' बताते हुए याद किया, लेकिन साथ ही यह भी जोड़ा कि जातिगत विभाजन की राजनीति ने समाज को बांटने का काम किया है। उन्होंने खुद को किसी समाज का विरोधी न बताते हुए केवल समान अवसर की वकालत की। अब पढ़िए बृजभूषण सिंह की बड़ी बातें.. अगड़े से बने पिछड़े का भला हुआ बृजभूषण सिंह ने कहा- इन 75 सालों में आपका कितना भला हुआ? मंडल आयोग आया, फिर भी पूरी तरह भला नहीं हुआ। हालांकि, कुछ लोगों का भला जरूर हुआ, लेकिन जो वास्तविक हकदार थे, उनको लाभ मिला। अगड़ों में जो पिछड़े बन गए, उनका भला हुआ, लेकिन लोहार, कुम्हार, बढ़ई और तेली जैसे पारंपरिक समुदायों का भला नहीं हुआ। कांशीराम की मनोकामना पूरी हुई उन्होंने कहा- कांशीराम जी अब हमारे बीच नहीं हैं। वह एक समाजसेवी थे और उन्होंने बहुत काम किया। शुरुआती दिनों में जब वह भाषण देते थे, तब कलम के माध्यम से समझाते थे कि ऊपर सवर्ण, बीच में पिछड़ा और नीचे दलित हैं। अब इस व्यवस्था को बदलना होगा। कांशीरामजी, आपकी कृपा से आपकी यह मनोकामना पूरी हुई। अगर आप आज अगड़े समाज को देखना चाहते हैं तो देख लीजिए- हम गौशालाओं में मजदूरी करते हैं, रिक्शा चलाते हैं और मंदिरों में श्रम करते हैं। हम सफाई कर्मचारी के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। हमने यह तय कर लिया है कि हम आरक्षण का विरोध नहीं करेंगे। 242 सांसदों ने मिलकर संविधान बनाया था बृजभूषण सिंह ने कहा- संविधान को केवल बाबा भीमराव अंबेडकर ने ही नहीं, बल्कि 242 सांसदों ने मिलकर बनाया था। हम लोगों ने सहमति से राजपाठ और जमींदारी छोड़ी। हमें इसका कोई पछतावा नहीं है, लेकिन आपके जीवन में अपेक्षित परिवर्तन नहीं आ रहा है। क्योंकि आपके समाज के कुछ असली और नकली लोग हैं, जो ऊँचे स्थानों पर बैठे हैं और आपको ऊपर नहीं आने देना चाहते। ------------------ ये खबर भी पढ़िए… शादी से 6 दिन पहले दूल्हे की मौत:अम्बेडकरनगर में टैंकर में घुसी पिकअप, JCB से गाड़ी तोड़कर निकाली लाश यूपी के अम्बेडकरनगर में शादी से 6 दिन पहले ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक सुबह अपने गांव से पिकअप पर सब्जी लादकर थोक मंडी के लिए ले रहा था। तभी आगे चल रहे टैंकर में जा घुसा। हादसा इतना भयावह था कि 7 फिट का पिकअप 4 फिट का रह गया। चालक कुचलकर केबिन के अंदर ही फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से पिकअप की बॉडी तोड़कर शव बाहर निकाला। युवक की 26 अप्रैल को शादी होने वाली थी। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:बरेली में मौलाना बोले- धीरेंद्र शास्त्री लोगों को भड़का रहे, कोर्ट तलब करे; ज्ञानवापी कलंक नहीं
    Next Article
    हाथरस में हत्या का आरोपी गिरफ्तार:प्रॉपर्टी डीलर को बंधक बनाकर मारा था, फरार मुख्य आरोपियों की तलाश तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment