Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में जन आरोग्य मेलों में देखी व्यवस्थाएं:सीएमओ ने मरीजों से पूछा हाल-चाल, ग्रामीणों को किया जागरूक

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. राजीव रॉय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ. पवन कुमार भी मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. रॉय ने सबसे पहले सासनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौमरी (खिटौली) का दौरा किया। यहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद माहौर, फार्मासिस्ट चंद्रशेखर, स्टाफ नर्स अभिलाषा सिंह और स्वीपर/चौकीदार रवि कुमार उपस्थित मिले। अस्पताल में पांच बेड और लेबर रूम में साफ-सफाई पाई गई। गर्मी के मौसम को देखते हुए कूलर और पंखे क्रियाशील पाए गए। आवश्यक दवा सूची (EDL) के अनुसार, 195 दवाओं में से 182 उपलब्ध थीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने फार्मासिस्ट को मानक के अनुसार सभी दवाएं सुनिश्चित करने और उन्हें स्टॉक रजिस्टर में व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय तक जन आरोग्य मेले में 13 मरीजों को दवा देकर उपचारित किया जा चुका था। यहां ब्लड प्रेशर, शुगर, मलेरिया और डेंगू जैसे रोगों की जांच भी की जा रही थी। इसके बाद सीएमओ ने सासनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसई काजी का निरीक्षण किया। यहां चिकित्सा अधिकारी डॉ. पावस कुशवाह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी चतुर सिंह, फार्मासिस्ट दिनेश चंद्र वर्मा, स्टाफ नर्स रामेश्वर, वार्ड बॉय लेतराम और स्वीपर/चौकीदार अभिषेक कुमार मौजूद थे। अस्पताल में छह साफ बेड शीट वाले बेड मिले। कूलर और पंखे क्रियाशील पाए गए, साथ ही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी थी। यहां 195 दवाओं में से 165 उपलब्ध थीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने फार्मासिस्ट को दवाओं का स्टॉक पूरा करने का निर्देश दिया। संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताए डॉ. रॉय ने ग्राम बसई काजी में ग्रामीणों से भी बातचीत की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सफाईकर्मी प्रतिदिन आता है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताए, जिसमें घरों के आसपास साफ-सफाई रखने, कूलर और फ्रिज की ट्रे को सप्ताह में एक बार साफ करने और पानी जमा न होने देने की सलाह शामिल थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में पावर हाउस में लगी आग, वायर ड्रम राख:पास के गेहूं के खेत तक फैली लपटें, लाखों का हुआ नुकसान
    Next Article
    बहजोई में भगवान परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकली:दर्जनों झांकियों के साथ, नगर में दिखा भक्तिमय माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment