Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में जर्जर खंभा गिरने से युवक की मौत:घर के पास बैठा हुआ था, अचानक से सिर पर गिरा

    3 hours ago

    2

    0

    हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव टौड़ में आज सुबह एक जर्जर सीमेंटेड खंभा गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय नीरज उर्फ भूरा पुत्र श्रीनिवास के रूप में हुई है, जो गांव टौड़ का निवासी था। जानकारी के अनुसार, नीरज अपने घर के पास बैठा हुआ था। पास ही एक खंडहरनुमा इमारत में खड़ा एक पुराना सीमेंट का खंभा, जो काफी जर्जर हालत में था, अचानक उसके ऊपर गिर पड़ा। मेहनत मजदूरी करता था युवक खंभा गिरने से नीरज को गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नीरज मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करता था। इस दुखद घटना से परिवार में मातम पसर गया है। मृतक नीरज अपने पीछे अन्य परिजनों के अलावा पांच छोटे बच्चों को बिलखता छोड़ गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, चार झुलसे:अवैध पटाखा निर्माण की आशंका, धमाके से गांव में मची अफरा-तफरी
    Next Article
    सोनभद्र में पत्नी से विवाद के बाद किया सुसाइड:घर के बाहर पेड़ पर फंदे से लटकता मिला शव, परिजन बोले- अक्सर दोनों झगड़ते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment