Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, चार झुलसे:अवैध पटाखा निर्माण की आशंका, धमाके से गांव में मची अफरा-तफरी

    3 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदपुर माफी में शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद आसपास के ग्रामीण दहशत में घरों से बाहर निकल आए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में उजेफा (16) और कासिम गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि दो से तीन अन्य बच्चों के भी घायल होने की सूचना है। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उजेफा और कासिम को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस और फायर टीम ने पाया आग पर काबू सूचना मिलते ही रतनपुरी थाना प्रभारी राकेश कुमार, सीओ यतेंद्र सिंह नागर, अग्निशमन अधिकारी आर.के. यादव और फायर अधिकारी अनुराग कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा रही और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। ग्रामीणों के अनुसार गोदाम गांव निवासी अमरेज द्वारा दो-तीन माह पहले किराए पर दिया गया था, लेकिन वहां पटाखा निर्माण की जानकारी नहीं थी। प्रारंभिक जांच में अवैध रूप से पटाखे बनाए जाने की आशंका सामने आई है। सीओ यतेंद्र सिंह नागर ने बताया- प्रारंभिक जांच में पटाखों का निर्माण अवैध रूप से किया जाना सामने आया है। मौके से किसी प्रकार का लाइसेंस नहीं मिला है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने चलाया चेकिंग अभियान:अवैध होर्डिंग को हटवाया,10 किलो पॉलिथीन जब्त,14,500 जुर्माना वसूला
    Next Article
    हाथरस में जर्जर खंभा गिरने से युवक की मौत:घर के पास बैठा हुआ था, अचानक से सिर पर गिरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment