Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में कल निकलेगी अंबेडकर शोभायात्रा:कल दोपहर 2 बजे से शहर में रूट रहेगा डायवर्ट

    1 hour ago

    2

    0

    हाथरस में डॉ. बी.आर. अंबेडकर शोभायात्रा के कारण कल यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। शोभायात्रा के मद्देनजर कल दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक शहर में रूट डायवर्ट रहेगा। यह शोभायात्रा, जिसमें झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे, इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के आवागमन की उम्मीद है। यातायात को सुचारू बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। यातायात पुलिस ने विभिन्न दिशाओं से आने वाले बड़े और मध्यम वाहनों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जलेसर/चामड़ गेट चौराहे से आने वाले बड़े और मध्यम वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इन मार्गों से होकर जाएंगे वाहन... आगरा की ओर से आने वाले मध्यम और बड़े वाहन नगला भुस तिराहा, थाना चंदपा से बाईपास होते हुए हतीसा पुल के रास्ते मथुरा, अलीगढ़ और कासगंज की ओर जा सकेंगे। अलीगढ़ की तरफ से आने वाले मध्यम और बड़े वाहन रूहेरी तिराहा, कोतवाली हाथरस गेट से बाईपास होते हुए हतीसा पुल/मथुरा बरेली बाईपास के रास्ते मथुरा/आगरा की ओर जाएंगे। सिकंदराराऊ की ओर से आने वाले मध्यम और बड़े वाहन मैंडू बाईपास, कोतवाली हाथरस जंक्शन से बरेली बाईपास होते हुए रूहेरी बाईपास, हतीसा पुल के रास्ते अलीगढ़, मथुरा, आगरा की ओर जा सकेंगे। मथुरा की ओर से आने वाले मध्यम और बड़े वाहन हतीसा पुल के ऊपर (बाईपास) से होते हुए आगरा, अलीगढ़, सिकंदराराऊ की ओर जाएंगे।आपातकालीन वाहनों (जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड) को आवश्यकतानुसार रूट के हिसाब से जाने की अनुमति होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े चोरी; VIDEO:20 ग्राम सोना लेकर भागे दो बदमाश, दुकान पर बैठी लड़की ने एक को दौड़ाकर गिराया
    Next Article
    ग्रीन टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ भड़के मेरठ के ट्रांसपोर्टर:21 से 23 मई तक चक्का जाम करने की घोषणा, 10 साल की समय सीमा पर भी सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment