Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में कल से यूपी बोर्ड परीक्षा:99 केंद्रों पर 44,370 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

    8 hours ago

    1

    0

    हाथरस में उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं कल से शुरू होंगी। जिले में कुल 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 44370 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। आज सभी केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया और सीटिंग प्लान तैयार किया गया। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो व्यवस्थाओं पर पैनी नजर रखेंगे और किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई करेंगे। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी संबंधित उप जिलाधिकारी (SDM) को सौंपी गई है, जिन्हें जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। उनके अधीन सेक्टर मजिस्ट्रेट और अन्य प्रशासनिक अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए 28 अतिरिक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पांच आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैयार रखे हैं। इसके अतिरिक्त, उड़न दस्ते, पुलिस बल और शिक्षा विभाग की टीमें भी परीक्षा अवधि के दौरान सक्रिय रहेंगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रहेगी, ताकि बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पर नियंत्रण रखा जा सके और संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरती जा सके। परीक्षा संबंधी नियमों का पालन करें... केंद्र व्यवस्थापकों को पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) संतप्रकाश ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा संबंधी नियमों का पालन करें और किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी से बचें। इसका उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न कराना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंदूक की नोक पर बार-बालाओं को पैसे देने का VIDEO:गोंडा में लाइसेंसी हथियार के दुरुपयोग का आरोप; आयोजक से पूछताछ, कार्रवाई की तैयारी
    Next Article
    बरेली के मोहम्मदगंज में नमाज पर हाईकोर्ट का एक्शन:हाई कोर्ट ने डीएम-एसएसपी को थमाया अवमानना का नोटिस, निजी घर में नमाज रोकने पर भड़की अदालत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment