Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में कांवड़िया की सड़क हादसे में मौत:बाइक सवार ने मारी टक्कर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस में कांवड़ लेकर से लौट रहे 27 वर्षीय कांवड़िया की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव मई के पास मध्य रात्रि में हुई। मृतक की पहचान हाथरस के कस्बा मुरसान के मोहल्ला व्यापारियान निवासी अजय पुत्र राजवीर के रूप में हुई है। अजय गंगा घाट से कांवड़ लेकर लौट रहे थे, तभी एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाइक सवार शराब के नशे में था। हादसे के बाद घायल अजय को उपचार के लिए हाथरस के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों में मचा कोहराम अजय की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजन और अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए। अजय अपने पीछे तीन बच्चों सहित अन्य परिजनों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज के गौरीशंकर मन्दिर का 10 कुंतल फूलों से श्रृंगार:श्रृंगार से पहले हल्दी का लेप लगाने की परंपरा निभाई, दर्शन को पहुंची भक्तों की भीड़
    Next Article
    IND vs PAK, Colombo Weather Live Updates: IND vs PAK मैच पर बारिश का खतरा! कोलंबो में मजा हो सकता है किरकिरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment