Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में महिला से हजारों की ठगी:टेम्पो में बैठी, दो युवतियां बैग और मोबाइल ले लेकर भागीं

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस में आज शनिवार को ठगी का एक मामला सामने आया है। दिल्ली से लौट रही एक महिला से टेम्पो में बैठने के दौरान दो युवतियों ने ₹17,000 नकद और मोबाइल फोन लूट लिया। यह घटना शहर के तालाब चौराहे पर हुई। गांव लाड़पुर, हाथरस जंक्शन निवासी राजेश्वरी दिल्ली से लौटकर तालाब चौराहे पर अपने गांव जाने के लिए टेम्पो में बैठ रही थीं। इसी दौरान दो युवतियां उनके पास आईं और मदद की पेशकश करते हुए कहा, “माताजी हम आपको टेम्पो में बैठा देते हैं, आप अपना बैग हमें दे दीजिए।” महिला ने उन पर भरोसा कर अपना बैग उन्हें सौंप दिया। पर्स लेकर मौके से फरार राजेश्वरी अभी टेम्पो में ठीक से बैठ भी नहीं पाई थीं कि दोनों युवतियां उनका बैग और पर्स लेकर मौके से फरार हो गईं। अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गई और शोर मचाने लगी, लेकिन आरोपी युवतियां भीड़ का फायदा उठाकर गायब हो चुकी थीं। सूचना मिलने पर वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने महिला की मदद की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    38 लाख डिजिटल अरेस्ट मामले में आजमगढ़ से गिरफ्तारी:चंडीगढ़ पुलिस को मिली पांच दिन की ट्रांजिट रिमांड, मुंबई पुलिस कर रही है जांच
    Next Article
    BLO ड्यूटी का मतलब ये नहीं आप घर पर बैठें:बच्चों के मिड डे मील की क्वालिटी चेक की, स्कूल से गायब शिक्षको का वेतन रोका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment