Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BLO ड्यूटी का मतलब ये नहीं आप घर पर बैठें:बच्चों के मिड डे मील की क्वालिटी चेक की, स्कूल से गायब शिक्षको का वेतन रोका

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कंपोजिट विद्यालय कठेरुआ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और उनका वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के साथ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। तीन शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिलीं निरीक्षण के दौरान आरती, विभा निगम और अनिता कटियार विद्यालय में अनुपस्थित पाई गईं। शिक्षिकाओं की ओर से बीएलओ ड्यूटी का कारण बताया गया। इस पर डीएम ने मौके से ही मोबाइल फोन के जरिए तीनों से बात कर विद्यालय न आने की वजह पूछी। बातचीत में पता चला कि दो शिक्षिकाएं अपने घर पर थीं, जबकि एक शिक्षिका ने रास्ते में होने की बात कही। मौजूद शिक्षकों की सराहना विद्यालय में सविता, अर्चना राठौर, शशि गौतम और अस्मिता तिवारी उपस्थित मिलीं। दो शिक्षा मित्र भी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पाए गए। वहीं दो शिक्षक बीएलओ ड्यूटी के साथ-साथ अध्यापन कार्य भी करती मिली। डीएम ने ऐसे शिक्षकों की सराहना की जो बीएलओ ड्यूटी के साथ विद्यालय में भी नियमित रूप से पढ़ाई करा रहे हैं। बोले- अध्यापन प्रभावित नहीं होना चाहिए डीएम ने कहा कि शिक्षकों का मुख्य कार्य अध्यापन है और किसी भी स्थिति में पठन-पाठन प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीएलओ ड्यूटी विद्यालय शुरू होने से पहले या छुट्टी के बाद करने के निर्देश हैं। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से एक हजार रुपये मानदेय भी दिया जाता है। मिड-डे मील और स्मार्ट क्लास का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान डीएम ने मिड-डे मील योजना की भी जांच की। उस दिन बच्चों को चावल, दाल और आलू-सोयाबीन की सब्जी परोसी गई थी। डीएम ने भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता परखी। इसके साथ ही उन्होंने कक्षाओं में स्मार्ट क्लास के जरिए हो रही पढ़ाई देखी और कक्षा सात के छात्रों से पर्यावरण प्रभाव व टेंस से जुड़े सवाल पूछे। बच्चों ने संतोषजनक जवाब दिए, जिस पर डीएम ने उनकी सराहना की। फेस रिकग्निशन सिस्टम भी देखा निरीक्षण के दौरान आईसीडीएस विभाग की फेस रिकग्निशन प्रणाली का भी अवलोकन किया गया। लाभार्थी आरती देवी का फेस डिटेक्शन कर गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली ड्राई राशन किट वितरण प्रक्रिया देखी गई। डीएम ने कहा कि इस व्यवस्था से लाभार्थियों की सही पहचान होगी और वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में महिला से हजारों की ठगी:टेम्पो में बैठी, दो युवतियां बैग और मोबाइल ले लेकर भागीं
    Next Article
    लखनऊ में स्पोर्ट्स टीचर के घर 20 लाख की चोरी:बहन से मिलने हैदराबाद गई थी, डीवीआर तक उठा ले गए चोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment