Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में महाशिवरात्रि पर्व से पहले कांवड़ यात्रा:सिकंद्राराऊ-मथुरा मार्ग पर काफी भीड़, बम-बम भोले की गूंज

    12 hours ago

    1

    0

    हाथरस में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 15 फरवरी को मनाए जाने वाले इस पर्व के लिए श्रद्धालु गंगाजल लेकर यात्रा कर रहे हैं। सिकंद्राराऊ-मथुरा मार्ग पर कांवड़ियों की सबसे अधिक भीड़ देखी जा रही है। गंगा घाट सोरों से आने वाले कांवड़ियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। 'बम बम भोले' के जयकारों के साथ कांवड़िए गंगा घाटों से जल लेकर आ रहे हैं, जबकि काफी श्रद्धालु गंगाजल लेने के लिए घाटों की ओर जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह विश्राम शिविर स्थापित किए गए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है। कई सामाजिक संगठन भी इन शिविरों के संचालन में सहयोग कर रहे हैं, जिससे चारों ओर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। कल से रूट कर दिया गया था डायवर्ट... महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर विभिन्न मार्गों का रूट कल से डायवर्ट कर दिया गया था। अधिकारी लगातार कांवड़ रूटों का निरीक्षण कर रहे हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता लापता होने की सूचना:लखनऊ से निकले मनोज यादव बाराबंकी में मिले, सफदरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article
    उन्नाव में वाहन की टक्कर से युवक की मौत:परियार-बिठूर रोड पर हादसा, परिवार में मचा कोहराम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment