Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में मनाई अक्रूर जी महाराज की जयंती:प्रभात फेरी में शामिल हुए सैकड़ों लोग, पूजा-अर्चन कार्यक्रम हुआ

    14 hours ago

    1

    0

    हाथरस में वाष्र्णेय कुलभूषण श्री अक्रूर जी महाराज की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर में एक प्रभात फेरी निकाली गई, जो मंदिर श्री गोविंद भगवान से शुरू होकर नयागंज स्थित श्री अक्रूर जी महाराज की प्रतिमा स्थल से होती हुई श्री अक्रूर इंटर कॉलेज पर समाप्त हुई। इस दौरान श्री अक्रूर जी महाराज की पूजा-अर्चना की गई और उनके छवि चित्र व प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में मंदिर श्री गोविंद भगवान प्रबंध समिति और रथयात्रा कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें मुकुल वाष्र्णेय, मनु आनंद, योगेंद्र वाष्र्णेय, योगेश वाष्र्णेय, राजीव वाष्र्णेय, प्रियांक वाष्र्णेय, रौनक वाष्र्णेय और सचिन वाष्र्णेय सहित कई लोग शामिल थे। इसके अतिरिक्त, अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा भी जयंती महोत्सव का आयोजन भारत कलर लैब, जामा मस्जिद चौराहा, हाथरस में किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय (सहपऊ वाले) और संजीव वार्ष्णेय ने अक्रूर जी की प्रतिमा और छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। चंदन वार्ष्णेय और चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने दीप प्रज्ज्वलित किया। अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय ने सभी मुख्य अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद, उन्होंने वार्ष्णेय युवा साथियों के साथ अक्रूर जी की आरती उतारी। समाजसेवी रमन गुप्ता और अनिल गुप्ता ने अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय और उनके युवा साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं को समाज के प्रति आगे आना चाहिए और समाज का नाम रोशन करना चाहिए। दीपक रफी और हरिराम सांचा ने अक्रूर जी महाराज की आरती के बाद काव्य पाठ किया। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद... इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य योगेश वार्ष्णेय, वासुदेव वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, हरि राम वार्ष्णेय, डॉ. इंद्र वार्ष्णेय, नरेंद्र वार्ष्णेय, हेमंत वार्ष्णेय, प्रभात वार्ष्णेय, अनिल गुप्ता, दीपक रफी, रमन गुप्ता, तरुण पंकज, डॉ. कुणाल, राहुल गुप्ता, रवि वार्ष्णेय, निर्मल वार्ष्णेय, तान्या वार्ष्णेय, राजेश वार्ष्णेय आदि थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 सेकेंड में पार की होटल के बाहर खड़ी बुलेट:फजलगंज में चोर ने तोड़ा लॉक, CCTV में कैद हुआ आरोपी
    Next Article
    इटावा पुलिस ने 25 हजार के इनामी जुनैद को दबोचा:गैंगस्टर एक्ट में वांछित था, पुलिस गश्त के दौरान मिली सूचना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment