Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में मारपीट में घायल युवक की मौत:बस चालक को बचाने की कर रहा था कोशिश, 9 दिन चला इलाज

    17 hours ago

    2

    0

    हाथरस शहर के हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला तमन्ना की गढ़ी में एक युवक की मारपीट में घायल होने के बाद मौत हो गई। 28 वर्षीय अभिलाष ने एक टूरिस्ट बस चालक को बचाने का प्रयास किया था, जिसके बाद हमलावरों ने उसे भी पीट दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 16 मार्च को हुई थी। मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर कुछ लोगों का एक टूरिस्ट बस के चालक से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर हमलावर टूरिस्ट बस का पीछा करते हुए हाथरस तक आ पहुंचे। हमलावरों से बचने के लिए बस चालक अपनी बस को गढ़ी तमन्ना तक ले आया। जब हमलावर बस चालक के साथ मारपीट करने लगे, तो वहां भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान पेशे से वाहन चालक अभिलाष ने बस चालक को बचाने की कोशिश की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा... हमलावरों ने अभिलाष के साथ भी जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के सदस्य उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग अभिलाष के शव को वापस हाथरस लाए और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस पूरे मामले में पुलिस गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएनजी कनेक्शन वालों को सरेंडर करना होगा एलपीजी सिलेंडर:सीयूजीएल के अधिकारी बोले पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन बढ़े
    Next Article
    महराजगंज में गेहूं क्रय केंद्र खोलने की मांग:सहकारी संघ तैयार, फिर भी खरीद बंद, केंद्र न खुलने से किसानों में बढ़ी नाराज़गी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment