Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में निकली पुलिस वाहन रैली:विधायक ने दिखाई हरी झंडी, मिशन शक्ति के तहत जागरूकता का संदेश

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस में उत्तर प्रदेश सरकार के 'नव निर्माण' के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज एक पुलिस वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस से विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली 'सशक्त नारी-समृद्ध प्रदेश' के तहत संचालित मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलम्बन के प्रति जन जागरूकता फैलाना है। रैली के माध्यम से आमजन, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सशक्तिकरण से संबंधित सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित,अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण और जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बहराइच में बाइक से ससुराल जाते समय हुआ हादसा
    Next Article
    बलरामपुर में 3 से 5 अप्रैल तक महोत्सव:परेड ग्राउंड में बॉलीवुड, लोकगीत और कवि सम्मेलन की होगी धूम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment