Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी-बेटे के दोहरे हत्याकांड में युवक को फांसी की सजा:सीतापुर में कुल्हाड़ी से काट डाला था, 65 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया

    1 hour ago

    2

    0

    सीतापुर में पत्नी-बेटे के दोहरे हत्याकांड मामले में सोमवार शाम कोर्ट ने आरोपी युवक को फांसी की सजा सुनाई है। यह फैसला एडीजे-7 कोर्ट की न्यायाधीश तरन्नुम खान ने सुनाया। अदालत ने आरोपी पर 65 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। इस फैसले के बाद न्यायिक प्रक्रिया में पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है। मामला मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र का है, जहां फरवरी 2022 में आरोपी नीरज पुत्र राम सहाय ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी और मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी थी। अभियोजन के अनुसार, नीरज ने अपनी पत्नी माया पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी थी। इस जघन्य वारदात के दौरान उसने अपने दो वर्षीय बेटे पीयूष को भी नहीं बख्शा और उसे पटककर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतका के देवर गुड्डू ने अपने भाई नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और अभियोजन पक्ष ने साक्ष्यों के आधार पर मजबूत पैरवी की। सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश किए गए सबूतों और गवाहों के बयान के आधार पर कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया। न्यायाधीश ने इसे अत्यंत जघन्य और अमानवीय अपराध मानते हुए आरोपी को मृत्युदंड की सजा सुनाई। साथ ही 65 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। अदालत के इस फैसले को पीड़ित परिवार और समाज के लिए न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा के गंभीर परिणामों को उजागर किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉ. अंबेडकर का जीवन समानता और न्याय का प्रतीक:भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष ही सच्ची श्रद्धांजलि
    Next Article
    तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बने विद्याधर पाठक:गोरखपुर के फार्मासिस्टों ने दी बधाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment